फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Women should be accorded respect in the home and in society: Dr. George

महिलाओं को घर और समाज में सम्मान देना चाहिए : डा. जॉर्ज

Sat, 14 Mar 2026 06:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 14 Mar 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Women should be accorded respect in the home and in society: Dr. George
थत्यूड़ (टिहरी)। महिला दिवस पखवाड़े के तहत लैंडोर कम्युनिटी हॉस्पिटल की ओर से संवेदना सेंटर ढाणा में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें महिलाओं के अधिकार और सामाजिक भागीदारी पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

ढ़ाणा में होप मैटरनल प्रोजेक्ट की ओर से आयोजित जागरूकता शिविर में आशा, आंगनबाड़ी, सुपरवाइजर, स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मियों और ग्राम प्रधानों ने प्रतिभाग किया। शिविर में चिकित्सक डॉ. बिनु जॉर्ज ने कहा कि परिवार और समाज की मजबूती में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इस कारण महिलाओं को घर और समाज में सम्मान देना चाहिए।
विज्ञापन

डाॅ. जॉर्ज ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति भी सजग रहना चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने कहा कि नारी के बिना समाज और दुनिया की कल्पना अधूरी है। उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा सहन करने से अत्याचार कम नहीं ज्यादा बढ़ता है। इस मौके पर गमेश्वर सिंह डालिया, कलावती, लक्ष्मी महर, बबीता परमार और रंगीता पंवार आदि मौजूद थे। आशा कार्यकर्ता रत्ना ने संचालन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed