Tehri News: पेट दर्द से रोती-बिलखती रही महिला...नहीं मिला अस्पताल ने कोई डॉक्टर और कर्मचारी
कंडियाल गांव निवासी महिपाल सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी के पेट में अनाचक से तेज दर्द शुरू हुआ। वह पत्नी को इलाज के लिए रात करीब ढाई बजे सीएचसी चौंड-लंबगांव ले गए। अस्पताल के रिसेप्शन में कोई मौजूद नहीं था। पत्नी को वहां बेंच में बैठा कर वह अस्पताल के कमरों में गए। लेकिन कोई नहीं मिला।
विस्तार
टिहरी बांध प्रभावित प्रतापनगर क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाएं पटरी पर नहीं आ पा रही है। क्षेत्र के एक मात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड-लंबगांव की लचर व्यवस्था पर स्थानीय लोगों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। शनिवार रात को पेट दर्द से कराह रही एक महिला को जब परिजन अस्पताल ले गए तो, दो घंटे तक डॉक्टर समेत कोई कर्मचारी अस्पताल में नहीं मिला।
मजबूरन परिजनों को महिला का एक प्राइवेट क्लिनिक में उपचार कराना पड़ा। हालांकि उपचार के बाद महिला स्वस्थ होकर घर लौट गई है। कंडियाल गांव निवासी महिपाल सिंह ने बताया कि शनिवार रात को उनकी पत्नी दर्बा देवी (33) के पेट में अनाचक से तेज दर्द शुरू हुआ। वह पत्नी को इलाज के लिए रात करीब ढाई बजे सीएचसी चौंड-लंबगांव ले गए। अस्पताल के रिसेप्शन में कोई मौजूद नहीं था। पत्नी को वहां बेंच में बैठा कर वह अस्पताल के कमरों में गए। लेकिन कोई नहीं मिला।
डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग
इस बीच पत्नी तेज दर्द से रोती-बिलखती रही। बताया कि तड़के करीब पौने 4 बजे जब कोई नहीं आया तो उन्होंने मोबाइल से इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। जिसके बाद वह थक हारकर पत्नी को लंबगांव के एक निजी क्लीनक पर ले गए। जहां उपचार के बाद पत्नी के पेट का दर्द ठीक हुआ।
प्रतापनगर के ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला और कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर कड़ा आक्रोश जताया। उन्होंने सीएमओ से रात के समय डयूटी से नदारद रहने वाले कर्मचारियों और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand BJP: विपक्ष की तू- तू, मैं-मैं में न फंसने की नसीहत,अगले सौ दिन इस नारे के साथ करेंगे चुनाव प्रचार
उपनल कर्मियों की हड़ताल के कारण कुछ दिक्कतें आ रही हैं। रात एक बजे एक महिला चोटिल हो गई थी, उसका अस्पताल में उपचार किया गया। लेकिन रात 2.30 बजे जो लोग अस्तपाल में पहुंचे उनकी जानकारी मुझे सुबह मिली है। डयूटी से गायब रहने वाले संबंधित कर्मियों का स्पष्टीकरण तलब किया गया है। -डॉ. कुलभूषण त्यागी, प्रभारी चिकित्साअधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड लंबगांव