फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Woman dead in landslide

सिर पर पत्थर लगने से महिला की मौत

Wed, 24 Jun 2015 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, टिहरी Updated Wed, 24 Jun 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन

थौलधार ब्लॉक में नगुण पट्टी के ग्राम वंस्यूल में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन


गांव के राकेश बयाड़ा ने बताया कि मंगलवार शाम चार बजे गांव की सोना देवी (32) पत्नी कमल सिंह बयाड़ा मनरेगा के तहत किए जा रहे रास्ते के निर्माण में जुटी थी। इसी दौरान पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर गिरा और सोना के सिर में लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

 उसे मसूरी अस्पताल ले जाया जा रहा था कि मौरियाणा के पास उसने दम तोड़ दिया। वह अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गई। ग्रामीणों ने घटना पर शोक जताते हुए मृतक आश्रित को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार जगत सिंह धनोला, पटवारी चंदन सिंह चौहान और बालम सिंह रावत मौके पर पहुंचे। प्रभारी बीडीओ बृजेश लाल ने बताया कि मनरेगा एक्ट के तहत मृतक आश्रित को 25 हजार रुपये की मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed