{"_id":"576ac9014f1c1b0627b47f1d","slug":"with-the-government-discriminated-dhanaulti","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनोल्टी के साथ सौतेला व्यवहार कर रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनोल्टी के साथ सौतेला व्यवहार कर रही सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Wed, 22 Jun 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी पदाधिकारियों ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गांव-गांव पहुंचाने को कहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार धनोल्टी क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। साढ़े चार सालों में सीएम की घोषणाओं पर अमल नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ में आयोजित धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। मुख्य अतिथि भाजपा नेता व झारखंड के प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि केंद्र सरकार ने उत्तराखंड की सड़कों के लिए 14.50 हजार करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है, जिसमें से प्रदेश को साढ़े सात सौ करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
बावजूद सड़कों की दशा नहीं सुधर पाई है। उन्होंने कहा कि 2017 के चुनाव में उत्तराखंड भी कांग्रेस मुक्त हो जाएगा। धनोल्टी विधायक महावीर रांगड़ ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र की उपेक्षा कर रही है। इस दौरान दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय नेगी, प्रमुख कुंवर सिंह पंवार बबीता शाह, सूरतराम नौटियाल, भोला परमार, दिनेश डोभाल, वीरेंद्र राणा, श्याम सिंह पंवार, वीरेंद्र रावत, सोबत सिंह पंवार, नारायण सिंह पंवार, हीरामणी गौड़, पृथ्वी सिंह रावत, नर्मदा नेगी, कामिनी पडियार, वीरेंद्र चंदेल, रमेश लेखवार, कुलवीर रावत और रमेश नौटियाल आदि मौजूद थे।