फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Will make wheel jam in dam affected Khandkhala today

बांध प्रभावित खांडखाला में आज करेंगे चक्का जाम

Mon, 29 Nov 2021 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Will make wheel jam in dam affected Khandkhala today
टिहरी बांध प्रभावित रौलाकोट, भल्डियाना और गडोली गांव के लोग भूखंड आवंटन करने, पात्रता निर्धारण 2021 के आधार पर करने, टीएचडीसी में प्रभावितों को स्थायी रोजगार देने समेत अन्य मांगों को लेकर सोमवार को 20वें दिन भी गणेश चौक बौराड़ी में धरने डटे रहे। मांग के समर्थन में आंदोलनरत लोगों ने आज (मंगलवार) को खांडखाला में नई टिहरी-घनसाली मार्ग पर चक्का जाम करने की निर्णय लिया है। धरना स्थल पर हुई बैठक में बांध प्रभावितों ने पुनर्वास निदेशालय, टीएचडीसी और प्रदेश सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि समस्या के समाधान के नाम पर सिर्फ कोरे आश्वास दिए जा रहे हैं। प्रभावित परिवारों को भूखंड आवंटन करने के लिए पुनर्वास निदेशालय और टीएचडीसी के स्तर पर कोई भी सार्थक पहल नहीं की जा रही है। संगठन के संरक्षक सागर भंडारी ने बताया कि आज (मंगलवार) को खांडखाला में सुबह 10.30 बजे से नई टिहरी-घनसाली मार्ग पर चक्का जाम किया जाएगा। धरना देने वालों में संगठन के अध्यक्ष दीपक थपलियाल, छटांगी देवी, सोनी देवी, देवकी देवी, राजेंद्र सिंह बिष्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed