फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   When the rivalry increased over a female friend, the young man was murdered

महिला मित्र को लेकर रंजिश बढ़ी तो कर दी युवक की हत्या

Mon, 15 Mar 2021 10:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
When the rivalry increased over a female friend, the young man was murdered
पुलिस ने सांदणा में झील किनारे संदिग्ध अवस्था में मिले शव की गुत्थी सुलझा दी है। परिजनों ने हत्या की जो आशंका जताई थी, वह सच साबित हुई। रिडोंल गांव से तीन मार्च को लापता युवक की उसी रात हत्या की गई थी। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच महिला मित्र को लेकर रंजिश चल रही थी। एसएसपी तृप्ति भट्ट ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

महिला मित्र को लेकर चल रही आपसी रंजिश में एक युवक को अपनी जान गवांनी पड़ी। आरोपी ने हत्या को दुर्घटना की शक्ल देने के लिए शव को सांदणा गांव के नीचे झील किनारे फेंक दिया। एसएसपी ने बताया कि धारमंडल क्षेत्र के ग्राम रिंडोल निवासी राजेश रतूड़ी (24) पुत्र मणिराम रतूड़ी तीन मार्च को लापता हो गया था। तलाश करने पर जब युवक का कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने पांच मार्च को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। तलाशी अभियान के दौरान नौ मार्च को सांदणा गांव के नीचे झील किनारे राजेश का शव बरामद किया गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी थी। एसएसपी ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और एसओजी ने जांच शुरू की। विवेचना में मिले साक्ष्य के आधार पर गंभीर सिंह नेगी (44) निवासी ग्राम कठुली मदननेगी को चिह्नित किया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि महिला मित्र को लेकर उसका राजेश के रंजिश चल रही थी। तीन मार्च की रात दोनों के बीच बहस होने पर उसने राजेश का गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद शव को अपने वाहन में रखकर सांदणा गांव के नीचे झील किनारे फेंक दिया। हत्या का खुलासा करते हुए एसएसपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पांच दिन में हत्या का खुलासा करने पर एसएसपी ने पुलिस टीम को दो हजार पांच सौ रुपये का इनाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच टीम में प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत, एसएसआई अमन चड्ढा, पीपलडाली चौकी प्रभारी मयंक त्यागी, एसआई शेख सद्दाम हुसैन, राजेंद्र नेगी, यशपाल सिंह, भरत सिंह, विजयपाल, एसओजी के उबेद उल्ला, राकेश और दीपक आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed