फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Weekly curfew shows wide impact, roads are deserted

साप्ताहिक कर्फ्यू का दिखा व्यापक असर, सूनी रहीं सड़कें

Sun, 25 Apr 2021 10:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Weekly curfew shows wide impact, roads are deserted
बढ़ते कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए रविवार को साप्ताहिक कर्फ्यू का जिला मुख्यालय नई टिहरी सहित जिले में व्यापक असर देखने को मिला। व्यापारिक प्रतिष्ठान सुबह से ही बंद रहे। सड़कों पर इक्का-दुक्का वाहन ही आवागमन करते दिखे। लोग भी घरों से बाहर सीमित संख्या में ही निकले। नगर निकाय क्षेत्रों में नगर पालिका और नगर पंचायत के पर्यावरण मित्रों ने सैनिटाजेशन अभियान चलाया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय नई टिहरी, बौराड़ी,चंबा, धनोल्टी, थत्यूड़, नैनबाग, नरेंद्रनगर, चाका, गजा, घनसाली, चमियाला, लंबगांव, प्रतापनगर, कंडीसौड़, कमांद के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद दिखे। पालिका के ईओ राजेंद्र सजवाण ने बताया कि नई टिहरी, मोलधार, बौराड़ी कवर्ड और ओपन मार्केट, स्टेडियम क्षेत्र, ढुंगीधार में सैनिटाजेशन किया। चंबा में ईओ एसपी जोशी के नेतृत्व में सभी मोहल्लों और बाजार में सैनिटाजेशन अभियान चलाया। चमियाला में ईओ वीरेंद्र पंवार, लंबगांव में ईओ यूडी तिवारी और घनसाली में ईओ कुलदीप नैथानी के नेतृत्व में पूरे निकाय क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed