फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Wealth-law has left them with cereal Surkanda Ki Doli

धन-धान्य के साथ ससुराल विदा हुई सुरकंडा की डोली

Thu, 14 Apr 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Thu, 14 Apr 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
Wealth-law has left them with cereal Surkanda Ki Doli
पूजा - फोटो : Amar Ujala

नवरात्र पर्व पर सात दिन पहले सिद्धपीठ सुरकंडा मंदिर से मायके जड़धार गांव आई सुरकंडा देवी की डोली बृहस्पतिवार को ससुराल लौट गई। देवी को विदाई देते समय लोगों की आंखें नम हो गई। इन भावुक क्षणों में मां सुरकंडा की डोली से लिपटकर हर किसी की जुबां पर फिर जल्दी आने की ख्वाहिश दिख रही थी।

विज्ञापन



बृहस्पतिवार सुबह सिद्धपीठ सुरकंडा देवी की प्रतिमूर्ति की वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद गांव स्थित मंदिर में बोए गए जौ (हरियाली) को काटकर श्रद्धालुओं में बांटा गया।
विज्ञापन


सुबह दस बजे तक देवी के दर्शन करने के लिए नागणी सहित कई गांवों के सैकड़ों श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। दोपहर एक बजे विदाई से पहले देवी का मंडाण लगते ही जागरों और भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। मंडाण के दौरान कई लोग झूमने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर जैसे ही देवी की ससुराल विदाई का समय आया तो हर किसी की आंखें भर आईं। लोगों ने धन-धान्य, पूरी हलवा, मिष्ठान के साथ देवी को विदा किया। इस मौके पर प्रधान रेखा जड़धारी, शिव सिंह जड़धारी, मनवीर जड़धारी, वीर सिंह जड़धारी, सुखपाल सिंह, पुष्पा देवी, गीता देवी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed