फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Water crisis in the Naughar area; residents quenching their thirst using tankers.

Tehri News: नौघर क्षेत्र में पानी का संकट, टैंकरों से प्यास बुझा रहे लोग

Sat, 04 Jul 2026 05:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 04 Jul 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
Water crisis in the Naughar area; residents quenching their thirst using tankers.
पशुओं के लिए पानी जुटाना बना ग्रामीणों के सामने बड़ी चुनौती
विज्ञापन

लंबगांव (टिहरी)। नगर पंचायत लंबगांव के नाैघर क्षेत्र में पानी का संकट गहराता जा रहा है। सड़क निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पेयजल लाइन और प्राकृतिक जल स्रोतों की मरम्मत न होने से नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। स्थानीय लोगों की मांग पर जल संस्थान टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति कर रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि टैंकरों से पानी आपूर्ति करने के बजाय जल संस्थान को समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए। नाैघर निवासी धन सिंह रावत, शाेभराज पंवार, प्रदीप रावत का कहना है कि ओनालगांव -कोटालगांव मोटर मार्ग के निर्माण कार्य के दौरान लगभग तीन वर्ष पूर्व सडक निर्माण कार्य से पेयजल लाइन और प्राकृतिक जल स्रोत क्षतिग्रस्त हो गए थे। जल संस्थान से कई क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत प्राकृतिक स्रोत से मलबा हटाने की मांग की गई, लेकिन समस्या समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन

गत वर्ष विभाग ने क्षतिग्रस्त लाइन के स्थान पर प्लास्टिक पाइप बिछाने का प्रयास भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। नाैघर क्षेत्र में निवासरत लोगों को पानी के संकट से जूझना पड़ रहा है। भले ही टैंकरों से पानी की सप्लाई की जा रही है। जैसे तैसे ग्रामीणों की जरूरत पूरी हो रही है, लेकिन पशुओं के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था जुटाना स्थानीय लोगों के लिए चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जल संस्थान व लोनिवि से शीघ्र ही पानी आपूर्ति का स्थायी समाधान निकालने, क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन और प्राकृतिक स्रोत की मरम्मत करने की मांग की है। इस संबंध में जल संस्थान के अवर अभियंता जयवीर थलवाल ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान प्राकृतिक जल स्रोत दब जाने से पेयजल व्यवस्था प्रभावित हुई है। नौघर के लोगों की समस्या को देखते हुए टैंकरों से पानी की नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है। लाेनिवि को मलबा हटाने और लाइन मरम्मत करने के लिए दोबरा से पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed