{"_id":"57b9dc394f1c1bf53ed4ef43","slug":"vridga-fell-into-the-ditch-broke-back-during-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी वृद्घा, उपचार के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरी वृद्घा, उपचार के दौरान तोड़ा दम
ब्यूरो/अमर उजाला,श्रीनगर
Updated Sun, 21 Aug 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब 18 घंटे खाई में पड़े रहने के बाद बेस अस्पताल में भर्ती कराई गई वृद्धा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस व आपदा टीम ने रविवार को उफल्डा निवासी सुुमित्रा देवी (80) को बुघाणी रोड पर रतूड़ा बैंड के पास 50 मीटर गहरी खाई से बेहोशी की हालत में निकाला था।
विज्ञापन
उफल्डा निवासी सुमित्रा देवी (80) शनिवार सुबह करीब आठ बजे बाजार की ओर निकली थीं। सुमित्रा के पुत्र बीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि घर में केवल उनकी छोटी बेटी थी। काफी देर तक जब वह घर में दिखाई नहीं दीं, तो उनकी खोज की गई। लोगों से पूछने पर पता चला कि उन्हें बुघाणी रोड पर देखा गया है। कुछ लोगों ने बताया कि करीब छह बजे शाम सुमित्रा देवी रतूड़ा बैंड के पास दिखी थीं। रविवार सुबह खोला की महिलाओं ने रतूड़ा बैंड के समीप कपड़े व चप्पल देखे।
विज्ञापन
तब घटना की जानकारी हुई। तहसील प्रशासन व पुलिस की टीम की मदद से उन्हें खाई से निकाल कर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाल उत्तम सिंह ने बताया कि उपचार के दौरान सुमित्रा देवी की मौत हो गई। रेस्क्यू टीम में कोतवाल उतम सिंह, प्रशिक्षु एसआई अरविंद पंवार, एएसआई पीएस बुटोला, धर्मेद्र, विक्रम बृजवाल, प्रीतम आदि शामिल थे।
विज्ञापन