{"_id":"60e06fa18ebc3e45c4608bba","slug":"vocal-about-pending-demands-including-giving-honorarium-new-tehri-news-drn3833847192","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय देने सहित लंबित मांगों को लेकर मुखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय देने सहित लंबित मांगों को लेकर मुखर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधान संगठन प्रतापनगर ने प्रधानों को 10 हजार मानदेय देने, पांच हजार रुपये मासिक पेंशन देने सहित लंबित मांगों को लेकर शनिवार को ब्लॉक कार्यालय में सांकेतिक तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। सरकार पर पंचायत प्रतिनिधियों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। जल्द ही समस्या का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष लोकपाल सिंह कंडियाल के नेतृत्व में प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय में लंबित मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। सरकार से सीएससी केंद्रों को ग्राम पंचायत से 2500 रुपये प्रतिमाह की धनराशि का आदेश वापस लेने, 15वें वित्त की धनराशि पर कटौती रोकने व पूर्व की भांति कंटीजेंशी 10 प्रतिशत रखने, 73वें संविधान संसोधनों के प्राविधान लागू करने, ग्राम प्रधानों का मानदेय 10 हजार करने, 5 हजार रुपये मासिक पेंशन देने, मनरेगा के कार्य दिवस 200 दिन करने, ग्राम पंचायतों में जेई और कंप्यूटर ऑपरेटरों की तैनाती करने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों में संगठन के जिला सचिव चंद्रशेखर पैन्यूली, मधुबाला देवी, सुषमा देवी, त्रेपन सिंह, रणवीर सिंह चौहान, मालेंद्र चंद रमोला, चित्रा देवी, सतपाल सिंह रावत, राजेंद्र प्रसाद बहुगुणा व नर्मदा देवी आदि शामिल रही।