फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Villagers were given information about child labour and law

Tehri News: ग्रामीणों को दी बाल श्रम और कानून की जानकारी

Thu, 20 Feb 2025 07:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 20 Feb 2025 07:59 PM IST
विज्ञापन
Villagers were given information about child labour and law
जागरूकता शिविर में कुड़ी गांव के मनरेगा श्रमिकों का स्वास्थ्य जांचा
विज्ञापन

नई टिहरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर नरेंद्रनगर के कुंडी गांव में जागरूकता शिविर में 53 मनरेगा श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच की गई। सिविल जज व सेवा प्राधिकरण के सचिव आलोक राम त्रिपाठी ने ग्रामीणों को बालश्रम, पोक्सो, बाल विवाह, किशोर न्याय अधिनियम सहित अन्य कानूनी पहलुओं की जानकारी दी।


विश्व सामाजिक न्याय दिवस के तहत चलाए जा रहे हक की बात अभियान के अंतर्गत कुड़ी गांव में विधिक जागरूकता शिविर का सिविल जज त्रिपाठी व श्रम प्रवर्तन अधिकारी आयशा ने शुभारंभ किया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी आयशा ने ग्रामीणों को ई-श्रम कार्ड, श्रमिकों की बेटियों के विवाह हेतु दी जाने वाली आर्थिक सहायता, पेंशन, श्रम विभाग की ओर संचालित हो रही योजनाओं की जानकारी दी। रिटेनर अधिवक्ता राजपाल मियां ने नशे और मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान, साइबर क्राइम आदि की ग्रामीणों को जानकारी दी। इस मौके पर पूजा देवी, राजेश्वरी देवी, बबीता देवी, कृतिका देवी, विषला देवी, सुलोचना देवी, रुचिता देवी, राजमति देवी, पिंकी देवी, बबली देवी, गीता देवी, रजनी देवी, संगीता देवी, रमेश नेगी, जगमोहन सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed