{"_id":"60ef16158ebc3ebf0a74c162","slug":"villagers-took-the-sick-to-the-road-with-the-help-of-a-stick-new-tehri-news-drn384460630","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने बीमार को डंडी के सहारे पहुंचाया सड़क तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने बीमार को डंडी के सहारे पहुंचाया सड़क तक
विज्ञापन
लोनिवि की लापरवाही प्रतापनगर के गोदड़ी और क्यार्की गांव के लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। छह किमी सड़क का निर्माण कार्य पूरा न होने से ग्रामीण खासे परेशान हैं। 13 जुलाई को क्यार्की गांव के एक व्यक्ति का पैर फैक्चर होने के कारण ग्रामीण ढाई किमी चढ़ाई चढ़कर डंडी के सहारे उसे सड़क तक लाए।
प्रतापनगर ब्लॉक के गोदड़ी, क्यार्की और गढ़वाल गाड़ के ग्रामीणों के लिए सरकार ने 2006 में 12 किमी स्यांसू-गढ़वालगाड़ मोटर स्वीकृत किया था। लोनिवि प्रांतीय खंड बौराड़ी ने डेढ़ करोड़ की धनराशि खर्च कर मार्ग का कार्य स्यांसू से भैंगा तक छह किमी पर छोड़ दिया, जबकि गांव तक सड़क पहुंचाने के लिए छह किमी और निर्माण की जरूरत है। आधी-अधूरी सड़क का ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। इन गांवों के लोगों को मजबूरन गैरी-बेथाणा-कोरदी मोटर मार्ग से आवागमन करना पड़ रहा है। गांव के उप प्रधान रामलाल नौटियाल ने बताया कि मंगलवार शाम को क्यार्की गांव में विनोद सिंह पुत्र रंगत सिंह छत से गिर गया था। जिससे उनका पैर फैक्चर हो गया। घायल को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए परिजन देवेंद्र सिंह थलवाल, राजेंद्र सिंह थलवाल, नरेंद्र थलवाल आदि डंडी के सहारे ढाई किमी पैदल चढ़कर उसे सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
स्यांसू-गढ़वालगाड़ मोटर मार्ग के शेष छह किमी सड़क निर्माण पूरा करने के लिए शासन को 1.47 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है। बजट मिलने पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
-केएस नेगी, ईई, लोनिवि प्रांतीय खंड बौराड़ी।