{"_id":"620a93d455a4791c7e7ba0bd","slug":"villagers-started-voting-after-getting-written-assurance-new-tehri-news-drn404110318","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने लिखित आश्वासन मिलने पर शुरू किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने लिखित आश्वासन मिलने पर शुरू किया मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापनगर विधानसभा में ग्राम पंचायत घोल्डाणी और पोखरी ग्राम पंचायत के धंगड़गांव के मतदाताओं ने गांव की समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए मतदान करने से इनकार कर दिया। यह सूचना मिलते ही हरकत में आए प्रशासन ने घोल्डाणी पहुंचकर समस्याओं का समाधान करने का लिखित आश्वासन दिया। उसके बाद ही ग्रामीण मतदान करने को तैयार हुए।
घोल्डाणी गांव के लोग मांजफ-घोल्डाणी मोटर मार्ग का डामरीकरण, शिक्षकों की नियुक्ति, क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों द्वारा मतदान के बहिष्कार की सूचना मिलने पर एसडीएम प्रेमलाल ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने का लिखित आश्वासन दिया, तो ग्रामीण मतदान करने को तैयार हो गए। जिससे वहां करीब 11 बजे से मतदान शुरू हो पाया। यही स्थिति पोखरी के धंगड़गांव में रही। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में ओनालगांव से तौलीसैण तक तीन किमी मोटर मार्ग 14 सालों से अधर में लटका हुआ है। कई बार मांग करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिससे ग्रामीणों को मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लेने को मजबूर होना पड़ा। यह सूचना मिलने पर विधायक विजय पंवार ने उन्हें दूरभाष पर आश्वासन दिया कि चुनाव संपन्न होते ही सड़क का अवशेष कार्य शुरू करा दिया जाएगा। उसके बाद ही ग्रामीण करीब दो बजे मतदान करने पहुंचे।