फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Villagers Raise Questions Over Lottery Process for Agricultural Plots

Tehri News: कृषि प्लाटों की लॉटरी प्रक्रिया पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

Tue, 26 May 2026 05:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 26 May 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
Villagers Raise Questions Over Lottery Process for Agricultural Plots
बांध प्रभावित रौलाकोट के ग्रामीणों ने लॉटरी प्रक्रिया को निरस्त करने की उठाई मांग
विज्ञापन

नई टिहरी। टिहरी बांध प्रभावित रौलाकोट गांव के ग्रामीणों ने लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से आवंटित किए गए कृषि प्लाटों पर आपत्ति जताई है। उन्होंने लॉटरी प्रक्रिया को निरस्त कर दोबारा से कराए जाने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना कि उन्हें जिस स्थान पर आवासीय प्लांट दिए गए है, वहीं कृषि भूखंड भी आवंटित किए जाने चाहिए।

बांध प्रभावित रौलाकोट गांव के 8 परिवारों को मंगलवार को प्रभारी पुनर्वास अधिकारी / उप जिलाधिकारी कमलेश मेहता और टीएचडीसी के अधिकारियों के देखरेख में पुनर्वास सभागार में लॉटरी से कृषि भूखंड आवंटित किए। ग्रामीण नीरज रावत और उर्मिला देवी ने आरोप लगाया कि उन्हें देहरादून स्थित घमंडपुर के रैनापुर में पूर्व में पुनर्वास विभाग की ओर से आवासीय प्लांट आवंटित किए है।
विज्ञापन

ग्रामीण लंबे समय रैनापुर में ही कृषि भूखंड दिए जाने की मांग करते आ रहे हैं। बताया मंगलवार को लॉटरी प्रक्रिया संपन्न करने से पूर्व प्रभारी पुनर्वास अधिकारी ने ग्रामीणों से आपसी सहमति बनने को कहा। इसी बीच ग्रामीण इसी मामले में जिलाधिकारी से मिलने कलेक्ट्रेट चले गए, लेकिन जब वह वापस पुनर्वास कार्यालय पहुंचे तब तक लॉटरी प्रक्रिया संपन्न हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में ग्रामीणों ने पूर्व में भी पुनर्वास अधिकारी से कृषि भूखंड वहीं देने की गुहार लगा चुके हैं लेकिन उन्हें आवासीय और कृषि भूखंड अलग-अलग जगहों पर दिए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने पुनर्वास निदेशक / डीएम को ज्ञापन सौंपकर मंगलवार को संपन्न हुई कृषि भूखंड लॉटरी प्रक्रिया को तत्काल निरस्त करने की मांग है। मांग पूरी न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इस मौके पर टीकम सिंह, वीरेंद्र राणा, मुकेश गुसाईं, आरती धनाई आदि मौजूद रहे।





लॉटरी के माध्यम से रौलाकोट के ग्रामीणों को आठ प्लाट आवंटन किए गए हैं। लॉटरी नियम के अनुसार, वीडियोग्राफी और काश्तकारों की उपस्थित में संपन्न करवाई गई। लॉटरी में किसी प्रकार की कोई गडबड़ी नहीं हुई है।

-कमलेश मेहता, प्रभारी पुनर्वास अधिकारी टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed