फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Villagers protested against the construction of Suuta-Bhandar village road

Tehri News: स्यूटा-भंडार गांव सड़क बनाने के विरोध में उतरे ग्रामीण

Thu, 12 Dec 2024 04:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 12 Dec 2024 04:36 PM IST
विज्ञापन
Villagers protested against the construction of Suuta-Bhandar village road
नई टिहरी। चंबा ब्लॉक में ग्राम पंचायत स्यूटा बड़ा और नारंगी गांव के ग्रामीणों ने स्यूटा-भंडार गांव सड़क बनाने का विरोध किया है। उन्होंने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि एक प्रोपर्टी डीलर को लाभ पहुंचाने के लिए स्यूटा और नारंगी गांव को खतरे में डालने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि इससे पहले भी सड़क बनाने का विरोध किया गया था। बावजूद लोनिवि चंबा कई बार गांव में सर्वे करने पहुंच रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा की अनदेखी कर जबरन सड़क काटने का प्रयास किया गया, तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि किसी व्यक्ति ने गांव में कुछ जमीन खरीदी है। अब वह उस जमीन तक स्यूटा बड़ा से नारंगी गांव होते हुए मियां गांव (भंडार गांव) तक सड़क पहुुंचाना चाहता है, लेकिन उस रोड से स्थानीय किसी भी परिवार को कोई लाभ नहीं है। इसके उलट सड़क बनती है, तो बड़ा स्यूटा के साथ ही ठीक नीचे बसे नारंगी गांव खतरे की जद में आ जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि खड़ी पहाड़ी होने के कारण सड़क कटिंग के दौरान जहां हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहेगा, वहीं भविष्य में बरसाती पानी से भूस्खलन का खतरा पैदा हो जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि स्यूटा बड़ा जहां से सड़क का सर्वे किया जा रहा है, वह गो चरान की जमीन है। सड़क को बनाने के लिए किसी गांव का प्रस्ताव भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि चंबा बगैर प्रस्ताव के आए दिन गांव में जाकर सर्वे शुरू करने पर उतारू है। बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने सड़क निरस्त करने की मांग करते हुए कहा कि आसपास सभी गांव वालों के विरोध के बावजूद लोनिवि ने सड़क बनाने का प्रयास किया, तो सड़क निर्माण कार्य ठप कर आंदोलन शुरू किया जाएगा।

ज्ञापन में पूरण सिंह पुंडीर, धैर्य सिंह पुंडीर, तोता सिंह पुंडीर, गुरू प्रसाद लखेड़ा, सतीश लखेड़ा, मुनेंद्र दत्त लखेड़ा, पूर्व प्रधान सुशीला देवी, चंद्रवीर सिंह, भूपेंद्र बिष्ट, श्वेेता पुंडीर, प्रसनी देवी, चतर सिंह, राधा पुंडीर, सुषमा नेगी, गुड्डी देवी, दिलवर पुंडीर, दिनेश सिंह और गोकुल सिंह पुंडीर आदि के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed