फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Villagers in Chakreda village launch a protest against the Water Department.

Tehri News: चकरेड़ा गांव में जल संस्थान के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Tue, 26 May 2026 07:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 26 May 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
Villagers in Chakreda village launch a protest against the Water Department.
गांव में बढ़े पेयजल संकट पर धरने में बैठे जिला पंचायत सदस्य और प्रधान
विज्ञापन

गांव में हैंडपंप लगाने और पंपिंग योजना का प्रस्ताव भेजने पर माने ग्रामीण
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक के चकरेड़ा गांव में लंबे समय से पेयजल संकट बना है। समस्या का समाधान नहीं होने पर गुस्साए ग्रामीण गांव में धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही पेयजल समस्या का निस्तारण नहीं किया जाता है तो ग्रामीणों को आंदोलन तेज करने को मजबूर होना पड़ेगा।
नैलचामी पट्टी के चकरेड़ा गांव में तीन-चार साल से पेयजल की समस्या बनी हुई है। गरमियों में पानी कम होने के कारण ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई है। समस्या से अवगत कराने पर भी समाधान नहीं होने पर गुस्साए जिला पंचायत सदस्य अनुज शाह और प्रधान राखी देवी ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए। धरना स्थल पर हुई सभा में शाह ने कहा कि वर्ष 2021 में जल जीवन मिशन के तहत गांव में पेयजल लाइन बिछाई गई थी।
विज्ञापन

योजना को तीन भागों में विभाजित कर छह जल स्रोत जोड़े गए। लेकिन आपदा के बाद अधिकांश स्रोतों पर पानी कम हो गया है। जिससे ग्रामीण पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। गांव के अधिकतर लोग दूर-दराज से पानी ढ़ोने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए जगदीशिला क्षेत्र से नई पंपिंग पेयजल योजना बनाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने पर बैठे ग्रामीणों के बीच पहुंचे जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संतोष उपाध्याय ने कहा कि पेयजल समस्या के शीघ्र समाधान के लिए गांव में हैंडपंप लगाने के लिए मशीन मांग दी गई है। पंपिंग पेयजल योजना की डीपीआर तैयार कर शीघ्र ही शासन को भेजने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना स्थगित कर दिया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य विक्रम घणाता, संदीप आर्य, यूकेडी के ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद राणा, सुनीता रावत, रामलाल, पुष्कर लाल और राय सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed