फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Villagers are spending the night in darkness due to lack of electricity supply

विद्युत आपूर्ति न होने से ग्रामीण अंधेरे में गुजार रहे रात

Wed, 28 Oct 2020 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Villagers are spending the night in darkness due to lack of electricity supply
प्रतापनगर ब्लॉक के उपली रमोली पट्टी के आदर्श ग्राम पोखरी में नियमित विद्युत आपूर्ति न होने से ग्रामीणों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की अनुसूचित जाति बस्ती में दो सौ परिवार रहते हैं, लेकिन अधिकांश समय बिजली गुल रहती है। जब बिजली आती भी है, तो लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन

पोखरी की अनुसूचित जाति बस्ती में लंबे समय से ग्रामीणों को बिजली की आंख मिचौली झेलनी पड़ रही है। गांव में अधिकांश समय बिजली नहीं आती है और जब रहती है तो वो लो वोल्टेज होती है। जिला पंचायत सदस्य रेखा असवाल, प्रधान विजय पोखरियाल, रतन दास, दिनेश लाल, पूरण लाल ने बताया कि ऊर्जा निगम को कई बार अवगत कराने पर भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने ऊर्जा निगम के ईई को भेजे ज्ञापन में नियमित रूप से आपूर्ति करवाने के लिए गांव में 16 केवी की ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। ऊर्जा निगम के ईई राकेश कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जानकारी मिलने पर अलग ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed