फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Villagers are forced to take a risky journey on the Pilkhi-Dwari motorway.

Tehri News: पिलखी-द्वारी मोटर मार्ग पर जोखिमभरा सफर करने को मजबूर हैं ग्रामीण

Fri, 12 Dec 2025 06:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 12 Dec 2025 06:46 PM IST
विज्ञापन
Villagers are forced to take a risky journey on the Pilkhi-Dwari motorway.
सड़क धंसने और जगह-जगह गड्ढे होने से टकरा रहे हैं गाड़ियों के चैंबर
विज्ञापन

नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक में पीएमजीएसवाई की पिलखी-द्वारी आठ किमी मोटर मार्ग पर सफर करना मुश्किल बना हुआ है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने, कई जगहों पर सड़क धंसने और मलबा आने से लोगों को जोखिम उठाकर आवागमन करना पड़ रहा है। परेशान लोगों ने विभाग से सड़क की मरम्मत करने की मांग की है।
पिलखी-द्वारी मोटर मार्ग लंबे समय से खस्ताहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह बने गढ्ढ़े अक्तूबर में मिट्टी-पत्थर से भरे गए थे लेकिन फिर से पहले जैसी स्थिति हो गई है। इससे सड़क से जुड़े थापला, द्वारी, बुड़कोट और नैल के ग्रामीणों को जोखिमभरा सफर करना पड़ रहा है। द्वारी की प्रधान अनुसूया देवी और क्षेत्र पंचायत सदस्य कृष्णा गैरोला ने डीएम को भेजे ज्ञापन में बताया कि आठ किमी सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन

कई जगहों पर सड़क धंस गई है जिससे छोटे वाहनों के चैंबर टकराने से दुर्घटना का खतरा बना है। उन्होंने बताया कि कई जगहों पर मलबा आने से सड़क काफी संकरी हो गई है। प्रधान ने बताया कि द्वारी में स्थित घंटाकर्ण मंदिर में 28 दिसंबर से दो दिवसीय पूजा (जात) और रात्रि जागरण कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। जात में आसपास गांव के लोग और ध्याणियां बड़ी संख्या में शामिल होने के लिए द्वारी पहुंचते हैं जिससे सड़क पर दिनभर आवागमन लगा रहता है। उन्होंने पीएमजीएसवाई से शीघ्र ही सड़क की दशा सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिलखी-द्वारी मोटर मार्ग पर अक्तूबर में झाड़ी कटान कर मिट्टी-पत्थर से गड्ढे भर दिए थे। अगर सड़क धंस गई है और फिर से गड्ढे हो गए हैं तो शीघ्र ही साइट का निरीक्षण कर ठीक कर दी जाएगी। छह साल पहले बनी सड़क लोनिवि को हस्तांतरित की कार्यवाही चल रही है उसके बाद पैचवर्क का कार्य लोनिवि ही करेगा।
- अवनीश कुमार सैनी, ईई, पीएमजीएसवाई प्रथम नई टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed