{"_id":"6afda31530226d0d4608848c","slug":"gallstones-removed-via-laparoscopic-surgery-at-the-district-hospital-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-122421-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: जिला अस्पताल में दूरबीन से निकाली पित्त की पथरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: जिला अस्पताल में दूरबीन से निकाली पित्त की पथरी
Wed, 18 Nov 2026 06:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 18 Nov 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। जिला अस्पताल बौराड़ी में चिकित्सकों की टीम ने दूरबीन विधि से 60 वर्षीय महिला के पित्ताशय की पथरी का सफल ऑपरेशन किया। पित्ताशय में संक्रमण और उच्च रक्तचाप की समस्या के चलते ऑपरेशन में विशेष सावधानी बरतनी पड़ी। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद चिकित्सकों ने पित्ताशय में अंदर तक फंसी पथरी निकाली। स्वास्थ्य में सुधार होने पर महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
चंबा विकासखंड की सरोजनी सकलानी (60) कई महीनों से पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में तेज दर्द से परेशान थी। जांच में पित्ताशय की पथरी की समस्या सामने आई। उच्च रक्तचाप के कारण कई बार उनका ऑपरेशन टालना पड़ा, वहीं पित्ताशय में संक्रमण होने के कारण शल्य चिकित्सा के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतनी जरूरी थी।
जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. मिथुन विश्वास ने डॉ. ऋचा, डॉ. जफीस और डॉ. दिव्यांशु नैथानी के साथ मिलकर दूरबीन विधि से ऑपरेशन किया। करीब साढ़े तीन घंटे तक चली शल्य चिकित्सा के बाद पित्ताशय में फंसी पथरी निकाली गई। ऑपरेशन के बाद एहतियात के तौर पर महिला को आईसीयू में रखा गया। स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इससे पहले भी डॉ. मिथुन विश्वास और उनकी टीम ने एक बुजुर्ग व्यक्ति की किडनी और मूत्राशय में फंसी दो पथरी का सफल ऑपरेशन किया था।