फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Village daughters played role in Shri Krishna Leela

श्रीकृष्ण लीला में गांव की बेटियों ने निभाई भूमिका

Fri, 05 Nov 2021 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
Village daughters played role in Shri Krishna Leela
प्रतापनगर ब्लॉक में उपली रमोली के ग्राम पंचायत कंडियाल गांव में दीपावली पर श्रीकृष्ण लीला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एबीवीपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा के जिलामंत्री भान सिंह नेगी ने कहा कि श्रीकृष्ण व श्रीराम लीला का आयोजन करने से हमारी युवा पीढ़ी अपनी धार्मिक व आध्यात्मिक परंपराओं से रूबरू होते हैं। इस बार श्री कृष्ण लीला में महिला पात्रों की भूमिका गांव की लड़कियां निभा रही हैं। बालिकाओं ने देवकी और वासुदेव के विवाह का शानदार मंचन किया। इस मौके पर प्रधान पिंकी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य आरती देवी, श्रीकृष्ण लीला कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र पंवार, आचार्य रामचंद्र नौटियाल, घुंघरा देवी, शूरवीर कंडियाल, यशपाल कंडियाल, धनपाल पंवार, राकेश कंडियाल, सुंदरलाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed