{"_id":"6ade01af01cb9adcb401f56e","slug":"chamba-mussoorie-fruit-belt-leaseholders-demand-regularization-tehri-news-c-50-1-nth1001-122027-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: चंबा-मसूरी फल पट्टा धारकों ने नियमितीकरण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: चंबा-मसूरी फल पट्टा धारकों ने नियमितीकरण की मांग
Sun, 25 Oct 2026 06:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 25 Oct 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। चंबा-मसूरी फल पट्टी प्रबंध समिति के सदस्यों ने बैठक कर सितारगंज की तर्ज पर चंबा-मसूरी फल पट्टी में पट्टों का नियमितीकरण करने का प्रस्ताव पारित किया।
समिति के अध्यक्ष अरविंद सिंह राणावत ने कहा कि सितारगंज व कई अन्य जिलों के काश्तकारों के फल पट्टों का नियमितीकरण कर दिया गया है। उन्होंने पट्टा धारकों को अनिवार्य रूप से अपने बगीचों में फलदार पेड़ लगाने को कहा। समिति के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह नेगी ने लोगों को सेब, अखरोट और कीवी के पौधे अपने बगीचों में लगाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि समिति के सदस्य शीघ्र मामले में जिलाधिकारी को प्रस्ताव देंगे। साथ ही विधि विशेषज्ञों की राय भी ली जाएगी। उन्होंने पट्टा धारकों से लीज रेंट समय से जमा करने को कहा। कहा कि चंबा-मसूरी फल पट्टी में करीब 1200 काश्तकार शामिल हैं। इस मौके पर निर्मला बिष्ट, दिनेश सिंह पुंडीर,दयाल रमोला राजेंद्र नेगी, अनुभव नेगी, प्रकाश शर्मा, अनुभव खत्री, विजेंद्र रमोला, देव सिंह पुंडीर, संजय शर्मा, महेश डबराल, विक्रम चंद रमोला, प्रवीन चंद रमोला, दीपक नेगी आदि मौजूद थे।