{"_id":"57fd1dc84f1c1bc67b28e765","slug":"victory-of-truth-over-untruth","type":"story","status":"publish","title_hn":"असत्य पर सत्य की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असत्य पर सत्य की जीत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
Updated Tue, 11 Oct 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अधर्म के प्रतीक रावण का पुतला दहन किया गया। दहशरा पर्व पर बौराड़ी स्टेडियम परिसर में सैकड़ों लोग अधर्म पर धर्म की विजय के गवाह बने।
विज्ञापन
मंगलवार को दशहरा पर्व के मौके पर बौराड़ी स्थित स्टेडियम परिसर में रावण का विशालकाय पुतला बनाया गया। दशहरा कमेटी की ओर से देर शाम असत्य के प्रतीक लंकेशपति रावण का पुतला दहन किया गया। पर्व पर रावण का पुतला दहन देखने के लिए शाम करीब पांच बजे से ही स्टेडियम में क्षेत्रवासी जुटने लगे थे।
विज्ञापन
इस मौके पर रघुनाथ मंदिर से बौराड़ी बाजार होते हुए स्टेडियम तक बाजेगाजे के साथ श्रीराम,लक्ष्मण और हनुमान की झांकी निकाली गई। लगभग सात बजे दशानन रावण का पुतला जलाया गया। आतिशबाजी के साथ अधर्मी का पुतला धूंधूं कर जल उठा और देखते ही देखते राख हो गया। इस दौरान स्टेडियम परिसर में मौजूद सैकड़ों लोग अधर्मी रावण के पुतला दहन के गवाह बने।
विज्ञापन
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं, गौरव रावत, रवि शंकर, मानवेंद्र रावत, नीरज खत्री, सच्चिदानंद पांडेय, अनुज उनियाल, सुरम तोपवाल, स्वराज पंवार, मनीष बहुगुणा, राकेश राणा, विक्रम कठैत, शिवम गिरि, आशुतोष सेमवाल, दिनेश बर्तवाल, राकेश बडोनी, दिनेश डोभाल, अनुसूया नौटियाल आदि मौजूद थे।
जारी