{"_id":"591dcf894f1c1b7419f22789","slug":"vehicle-travel-in-marriage-people-get-annoyed","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन यात्रा-शादी में, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन यात्रा-शादी में, लोग परेशान
ब्यूरो/ अमर उजाला टिहरी
Updated Thu, 18 May 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहनों के चारधाम यात्रा व शादी-विवाह में जाने के कारण आम जनता को आवागमन में परेशानी होगी। ब्रांच से लेकर मुख्य सड़कों से वाहन गायब है, जिससे लोगों को वाहनों का घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
यात्रा सीजन शुरू होने से पहले परिवहन विभाग चारधाम यात्रा और शादियों के दौरान सड़कों पर पर्याप्त वाहन मुहैया करवाने के दावे करता है, लेकिन यात्रा शुरू होते ही दावों की हकीकत सामने आ जाती है। वर्तमान में चारधाम यात्रा और शादियों का सीजन पीक पर है, जिससे अधिकांश ब्रांच से लेकर मुख्य सड़कों पर आम आवाजाही के लिए छोटे-बड़े वाहन नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
जिले के चमियाला, घनसाली, बूढ़ाकेदार, नागेश्वरसौड़, विनयखाल, ढुंगमंदार, धारमंडल, प्रतापनगर, लंबगांव, जाखणीधार, भागीरथीपुरम, बौराड़ी, नई टिहरी, चंबा, गजा, कंडीसौड़, नैनबाग आदि सड़कों से वाहन गायब है। केवल बारात एवं यात्रियों से भरे वाहन ही सड़कों पर दिखाए दे रहे हैं।
विज्ञापन
इन स्थानों पर लोग घंटों वाहनों का इंतजार कर रहे हैं। बावजूद वाहन नहीं मिल रहे हैं, जो वाहन आ भी रहे हैं, उनमें सवारियां क्षमता से अधिक पहले ही भरी हुई है। ऐसे में वाहन चालक और अधिक सवारियां बैठाने को तैयार नहीं है, जिससे कई स्थानों पर लोगों को वाहन मिलने के कारण बैरंग लौटना पड़ रहा है।
विभिन्न यूनियनों से वाहनों के चक्कर बढ़ाने को कहा गया है। साथ ही रोडवेज को अतिरिक्त बसे उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव भेजा है। जल्द ही समस्या का निराकरण हो जाएगा। इस संबंध में प्रयास किए जा रहे हैं।
-ज्योति शंकर मिश्र, एआरटीओ टिहरी।