फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   vasant utsav prepration

वसंतोत्सव की तैयारियों पर हुई चर्चा

Sun, 07 Feb 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला नई टिहरी
ब्यूरो/ अमर उजाला नई टिहरी Updated Sun, 07 Feb 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
टिहरी वसंतोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में 11 से 14 फरवरी तक होने वाले मेले को भव्य बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को मेलाध्यक्ष व जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि वसंतोत्सव के पहले दिन 11 फरवरी को कोटीकालोनी में परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष चिदानंद मुनी की अगुवाई में गंगा आरती होगी। 12 फरवरी को सुबह 11 बजे से सुमन पार्क से स्टेडियम तक झांकी निकाली जाएगी। इसके बाद स्टेडियम में पर्यटन मंत्री धनै और सांसद मालाराज्य लक्ष्मी शाह वसंतोत्सव का शुभारंभ करेंगे। शाम को भोजपुरी कलाकार सुरेश कुशवाह, गढ़वाली गायक किशन महिपाल, गजेंद्र राणा, हास्य कलाकार घनानंद आदि की स्टार नाइट होगी। 13 फरवरी को हंस फाउंडेशन की माता मंगला और भोले महाराज मुख्य अतिथि होंगे। दोपहर 12 बजे कमल व्यू नाटक का मंचन, गायक प्रस्तुति देंगे। रात को हिंदी के कॉमेडियन सुनील पॉल, सुप्रिय रैना, लोक गायक मंगलेश डंगवाल, मीना राणा और बीना बोरा प्रस्तुतियां देंगे। 14 फरवरी को सीएम हरीश रावत मेले का समापन करेंगे। इस दौरान गढ़वाली परिधान प्रतियोगिता, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्राचार्य कर्नल अजय कोठियाल, एवरेस्ट विजेता अरविंद रतूड़ी, अर्जुन सिंह रावत, सरला राणा को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में मेलाधिकारी सोहन गैरोला, समन्वयक मुकेश रतूड़ी, बलवीर नेगी, जगत सागर बिष्ट, जसपाल रावत, सोहन सिंह कठैत, सतीश बिजल्वाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed