{"_id":"586a88b84f1c1ba709158826","slug":"uttarakhand-tourism-potential-amitabh","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं : अमिताभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं : अमिताभ
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Mon, 02 Jan 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपर स्टार अमिताभ बच्चन, सांसद जया बच्चन, उद्योगपति अनिल अंबानी और टीना सोमवार दोपहर डेढ़ बजे नरेंद्रनगर से मुंबई रवाना हो गए। इस दौरान उत्तराखंड की नैसर्गिक सुंदरता को अतुल्य बताते हुए बिग बी अमिताभ बच्चन ने कहा कि उत्तराखंड सचमुच देव भूमि है। यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उधर, विराट कोहली और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा रविवार शाम को ही दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, सांसद जया, उद्योगपति अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी होटल आनंदा में न्यू ईयर मनाने के बाद रविवार शाम को गंगा आरती के लिए ऋषिकेश गए और रात्रि विश्राम को होटल में लौटे। सोमवार को बिग बी व उनके मित्र करीब डेढ़ बजे जौलीग्रांट के लिए रवाना हुए और वहां से वे अपने चार्टर्ड प्लेन से मुंबई के लिए प्रस्थान कर गए।
विज्ञापन
क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा 24 दिसंबर को नरेंद्रनगर स्थित होटल आनंदा में नए साल का जश्न मनाने आए थे। दोनों ने होटल के अलावा ऋषिकेश, हरिद्वार में छुट्टियों का लुत्फ उठाया। होटल में जहां उन्होंने गढ़वाली व्यंजनों का स्वाद चखा, वहीं ऋषिकेश के गंगा घाट और हरिद्वार में आश्रमों के भी दर्शन किए। एक जनवरी को शाम चार बजे वह गंगा आरती के लिए परमार्थ निकेतन गए और उसके बाद जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हुए।
विज्ञापन