फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Uttarakhand Progressive Party to contest 70 seats

70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी

Sat, 20 Feb 2021 10:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Progressive Party to contest 70 seats
उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी ने कहा कि राज्य बने हुए 20 साल हो गए हैं, लेकिन कोई भी सरकार प्रदेश के विकास में खरी नहीं उतर पाई है। पार्टी ने कहा कि भाजपा-कांग्रेस से ऊब चुकी जनता प्रगतिशील पार्टी को विकल्प के रूप में देख रही है, जिससे पार्टी ने प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

शनिवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में पार्टी के धनोल्टी विधानसभा संयोजक जय नारायण बहुगुणा ने कहा कि प्रदेश में 20 साल राज करने वाली भाजपा-कांग्रेस पहाड़ हित में कोई निर्णय नहीं ले पाई है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। कोई भी सरकार रोजगार नीति नहीं बना पाई है, जिससे प्रदेश का युवा वर्ग बेरोजगारी की मार झेल रहा है। उन्होंने कहा कि आउटसोर्स से स्थानीय युवाओं को ही रोजगार दिया जाना चाहिए। इस मौके पर सौरभ शाह, रजनी चड्ढा और राकेश चमोली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed