{"_id":"65f2be76699ffca117049ec6","slug":"uttarakhand-news-protest-of-students-in-hnbgu-badshahithaul-campus-tehri-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"HNBGU Students Protest: बादशाहीथौल परिसर में छात्रों का प्रदर्शन, विभागों में तालाबंदी की; ये हैं मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HNBGU Students Protest: बादशाहीथौल परिसर में छात्रों का प्रदर्शन, विभागों में तालाबंदी की; ये हैं मांग
Thu, 14 Mar 2024 02:38 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, टिहरी
अमर उजाला नेटवर्क, टिहरी
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 14 Mar 2024 02:38 PM IST
सार
गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के टिहरी स्थित बादशाहीथौल परिसर में छात्र पदाधिकारी और छात्रों ने संपूर्ण परिसर में तालाबंदी की है। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर कई आरोप लगाए है।
विज्ञापन
छात्रों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर बादशाहीथौल टिहरी में छात्र पदाधिकारी और छात्रों ने संपूर्ण परिसर में तालाबंदी की है। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय द्वारा गत वर्ष लिखित में दिया गया है कि अगले वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता बादशाहीथौल टिहरी परिसर में होगी, लेकिन इस वर्ष भी टिहरी परिसर में ना करवाकर श्रीनगर परिसर में ही आयोजित करवाई जा रही है।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह 10 बजे से पहले ही छात्रों द्वारा मुख्य गेट एवं विभिन्न विभागों में तालाबंदी की गई है। छात्र स्वयं निदेशक कार्यालय को घेरे हुए हैं। कर्मचारी एवं शिक्षक अपने-अपने विभागों के बाहर बैठे हैं अभी तक किसी भी प्रकार का कोई वार्ता छात्रों से नहीं हो पाई है। छात्रों द्वारा एक ही मांग रखी गई है कि गत वर्ष विश्वविद्यालय प्रशासन ने लिखित में दिया था है कि अगले साल सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में होगी तो इस बार यहां पर क्यों आयोजित नहीं करवाई जा रही है।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Nainital: स्टांप पेपर पर जमीन बिक्री के मामले में जवाब-तलब, HC के सरकार को निर्देश; आठ से दस लोगों पर कार्रवाई
विज्ञापन
छात्रसंघ अध्यक्ष अंशुल भंडारी, छात्र महासचिव नम्रता मखलोगा ने आरोप लगाया है कि अपने 6 साल के कार्यकाल में एक भी दिन कुलपति बादशाहीथौल टिहरी परिसर को देखने नहीं आई और नहीं उनके द्वारा प्रतिकूलपति या कुलसचिव को परिसर में भेजा गया है। जबकि विश्वविद्यालय का यह मुख्य परिसर होने के साथ-साथ विश्वविद्यालय का अभिन्न अंग है। ऐसे में विश्वविद्यालय का इस परिसर की अनदेखी करना टिहरी परिसर के साथ घोर अन्याय है। तालाबंदी करने में छात्र संघ अध्यक्ष अंशुल भंडारी, महासचिव नम्रता मखलोगा, पूर्व महासचिव प्रदीप सजवाण, बृजेश खाती सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।