फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   University will provide residential facilities to officers and employees

Tehri News: अधिकारियों-कर्मियों को आवासीय सुविधा देगा विवि

Thu, 31 Aug 2023 05:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 05:03 PM IST
विज्ञापन
University will provide residential facilities to officers and employees
एकेडमिक ब्लाॅक और अधिकारियों के लिए बनेगा हाॅस्टल
विज्ञापन

चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विवि अधिकारियों और कर्मियों को आवासीय सुविधा देने की मुहिम में जुट गया है। विवि प्रशासन ने कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल को इसकी जिम्मेदारी दी है। विवि मुख्यालय बादशाहीथौल में 10 कमरों का एकेडमिक ब्लाॅक, कुलपति, कुलसचिव, वित्त अधिकारी, परीक्षा नियंत्रक और विश्वविद्यालय के समस्त अधिकारियों के लिए आवास का निर्माण किया जाएगा।
विवि स्थापना के 12 साल बाद भी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कोई आवासीय सुविधा नहीं है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कुलपति को गढ़वाल विवि के आवासीय परिसर में व्यवस्था मुहैया कराई गई है जिसे खाली करने के लिए गढ़वाल विवि प्रशासन कई बार नोटिस जारी कर चुका है।
विज्ञापन

बादशाहीथौल में श्रीदेव सुमन विवि 2012 में अस्तित्व में आ गया था। गढ़वाल मंडल के राजकीय महाविद्यालयों और निजी कॉलेजों को संबद्धता देने के मामले में विवि का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है लेकिन विवि में अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा आवासीय सुविधाओं का भी अभाव बना है। ऐसे में विवि में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के सामने चंबा और नई टिहरी में निजी आवासों में किराये पर रहने की मजबूरी बनी है जबकि विवि के पास आवासीय परिसर निर्माण करने के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति प्रो. एनके जोशी ने बताया कि अधिकारियों और कर्मचारियों को परिसर में ही आवासीय सुविधा देने का निर्णय लिया गया है। आवासों का निर्माण करने के लिए कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल के इंजीनियरों से बातचीत हो चुकी है। इंजीनियर भूमि का निरीक्षण कर सर्वे भी कर चुके हैं। फाइनल डीपीआर तैयार होने के बाद प्रस्ताव शासन के अनुमोदन को भेजा जाएगा। विवि मुख्यालय में एकेडमिक ब्लाॅक बनाया जाएगा जिसमें कम से कम 10 कक्षाएं संचालित की जा सकेंगी। 12 कमरों का अधिकारियों के लिए हाॅस्टल का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed