{"_id":"5ebc16188ebc3e9036453e6f","slug":"university-in-dilemma-regarding-pre-ph-d-new-tehri-news-drn344170647","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्री पीएचडी को लेकर विवि दुविधा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्री पीएचडी को लेकर विवि दुविधा में
विज्ञापन
प्री पीएचडी को लेकर श्रीदेव सुमन विवि दुविधा में फंसा है। कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन ने विवि की मुसीबत बढ़ा दी है। विवि ने प्री पीएचडी के लिए नियमावली तो तैयार कर ली है, लेकिन अभी विषयवार सीटों की संख्या का निर्धारण नहीं हो पाया है।
श्रीदेव सुमन विवि ने नए शिक्षा सत्र 2020-21 में जुलाई से पहली बार प्री पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया था। हिंदी, संस्कृत, समाज शास्त्र, अर्थशास्त्र, शिक्षा शास्त्र, गणित, भूगोल, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भौतिक विज्ञान सहित विवि ने 18 विषयों में प्री पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करनी थी। प्रवेश परीक्षा के लिए विवि ने ऋषिकेश और गोपेश्वर कैंपस के अलावा पीजी कॉलेज नई टिहरी, उत्तरकाशी, कोटद्वार, अगस्त्यमुनि, डाकपत्थर को केंद्र बनाया है। विवि ने सेंट्रल हिमालयन एनवायरमेंट एसोसिएशन से एमओयू भी किया है। शोध कार्यों के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय से विवि को बजट मिलेगा।
प्री पीएचडी के लिए विवि ने आडिनेंस भी तैयार किया है। प्री पीएचडी प्रवेश परीक्षा में वही अभ्यर्थी शामिल हो सकता है, जिसके स्नातकोत्तर में 55 प्रतिशत अंक होंगे। 70 अंक रिर्टन और 30 अंक मौखिक परीक्षा के लिए निर्धारित किए गए है।
विज्ञापन
लॉकडाउन खुलने पर प्री पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि तय कर ली जाएगी। लॉकडाउन खुलने के बाद भी प्रवेश परीक्षा करने के लिए विवि को एक माह का समय चाहिए होगा। अगस्त-सितंबर तक हर हाल में विवि प्रवेश परीक्षा आयोजित कर लेगा।
-डा. पीपी ध्यानी, कुलपति श्रीदेव सुमन विवि