फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Ultrasound will be held two days a week in the district hospital

Tehri News: जिला अस्पताल में सप्ताह में दो दिन होंगे अल्ट्रासाउंड

Sat, 08 Jul 2023 05:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 05:07 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound will be held two days a week in the district hospital
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। जिला अस्पताल बौराड़ी में अब सप्ताह में दो दिन लोगों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी। सोमवार और मंगलवार को अस्पताल में अल्ट्रासाउंड होंगे। अस्पताल में सर्जन की तैनाती भी हो गई है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रविवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। डीएम ने मरीज और तीमारदारों से बातचीत कर खाने में दिया जा रहा भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। सीएमओ को ब्लड बैंक की सेवाएं शुरू करने, प्रत्येक कर्मचारी का आई कार्ड बनाने, डायट चार्ट बनाने को कहा। सीएमओ डॉ.मनु जैन ने डीएम को बताया कि अस्थायी व्यवस्था के तहत अस्पताल में रेडियोलाजिस्ट डॉ.नागेंद्र गैरोला की तैनाती कर दी गई है। अल्ट्रासाउंड मशीन के लिए उनका पंजीकरण हो चुका है। डॉ.गैरोला प्रत्येक सप्ताह जिला अस्पताल में सोमवार और मंगलवार को अल्ट्रासाउंड करेंगे। चार दिन वे नरेंद्रनगर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करेंगे। उन्होंने बताया कि सर्जन पद पर डॉ.राजीव की तैनाती के आदेश स्वास्थ्य महानिदेशक स्तर से हो चुके है। 10 जुलाई से रेडियोलाजिस्ट और सर्जन सेवाए देना शुरू कर देगे। सफाई व्यवस्था के लिए टेंडर हो चुका है। सुरक्षा गार्ड की तैनाती पीआरडी के माध्यम से की जा रही है। इस मौके पर सीएमएस डॉ. अमित राय व डॉक्टर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed