{"_id":"6910a6bc728a875cff0287b4","slug":"two-protesters-climbed-the-tower-while-three-went-to-the-lake-for-water-burial-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-115636-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: दो आंदोलनकारी चढ़े टावर पर तो तीन जल समाधि के लिए गए झील की ओर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: दो आंदोलनकारी चढ़े टावर पर तो तीन जल समाधि के लिए गए झील की ओर
Sun, 09 Nov 2025 08:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 09 Nov 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
घनसाली में स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने की मांग को लेकर टिहरी झील में जल समाधि लेने पहुंचे प्रद
प्रशासन ने बमुश्किल आंदोलनकारियों को रोका, आश्वासन के बाद टावर से उतरे दोनों लोग
सीएम का पुतला दहन करने की तैयार कर रहे पूर्व विधायक सहित पांच गिरफ्तार
घनसाली (टिहरी)। लचर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग के लिए घनसाली में चल रहा आंदोलन थमने का नाम नहीं रहा है। आंदोलनकारियों ने कहा कि शासन-प्रशासन के स्तर से कोई सुनवाई नहीं होने से लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। रविवार को मामला तब और गरमा गया जब दो आंदोलनकारी मोबाइल टावर पर चढ़ गए। हालांकि देर शाम को आश्वासन के बाद दोनों आंदोलनकारी टावर से नीचे उतर गए हैं। वहीं दो-तीन लोग जल समाधि लेने की चेतावनी देते हुए टिहरी बांध की झील किनारे जा पहुंचे। सीएम का पुतला दहन करने की तैयारी कर रहे पूर्व विधायक भीमलाल आर्य सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले गई।
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने की मांग को लेकर पीएचसी पिलखी और घनसाली बाजार में कई दिनों से धरना चल रहा है। भिलंगना जैसे बड़े ब्लॉक में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल स्थिति में है जिससे पिछले माह प्रसव के बाद अनीशा और रवीना की मौत हो गई थी। इससे लोग सड़कों पर उतर गए।
रविवार को घनसाली का माहौल तब और गरमा गया जब पिलखी में धरना दे रहे घनसाली स्वास्थ्य जन संघर्ष मोर्चा के विक्रम घणाता और अजय कंसवाल एक मोबाइल टावर पर चढ़ गए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक क्षेत्र के अस्पतालों में डॉक्टरों की स्थायी तैनाती, एम्बुलेंस सुविधा और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं की जाती वे नीचे नहीं उतरेंगे। हालांकि शाम को करीब साढ़े पांच बजे एसडीएम ने आश्वासन दिया कि डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री से समस्या के निराकरण के लिए वार्ता की जाएगी। इस पर आंदोलनकारी शांत हुए और टावर से नीचे उतर गए।
विज्ञापन
इसी दौरान जिला पंचायत सदस्य अनुज शाह, पुरुषोत्तम और संजय जल समाधि लेने की धमकी देते हुए पिलखी के पास झील में चले गए। इस मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें झील से बाहर निकाला। उधर, घनसाली बाजार में सीएम और विधायक का पुतला दहन की तैयारी कर रहे सर्वदलीय स्वास्थ्य संघर्ष समिति पूर्व विधायक भीमलाल आर्य, कैलाश बडोनी, जसवीर नेगी, शूरवीर लाल और प्रताप सजवाण को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनकी गिरफ्तारी की खबर मिलते ही आर्य के समर्थकों ने कोतवाली में पहुंचकर खूब हंगामा किया। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की आवाज को कुचलने का प्रयास कर रही है।