{"_id":"fe56e991577f8b4440b21fa760374732","slug":"two-person-injured-in-car-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार दुर्घटना में दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार दुर्घटना में दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Sat, 21 Nov 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीचौरी-बादशाहीथौल मोटर मार्ग पर बादशाहीथौल के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे दो लोग चोटिल हो गए। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
शनिवार अपराह्न एक कार रानीचौरी से बादशाहीथौल आ रही थी। एक होटल के समीप कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरकर पेड़ पर अटक गई। दुर्घटना में सौंदकोटी निवासी विजेंद्र सिंह नेगी पुत्र सोबन सिंह, कैच्छू निवासी पार्वती देवी पत्नी विजय प्रकाश घायल हो गए। कार में दो अन्य लोग सवार थे, लेकिन उन्हें चोट नहीं आई।
विज्ञापन
सूचना पर एसआई सुरेंद्र सिंह पहुंचे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।