{"_id":"7a97b028d6e670a62252ab6cc8b3d60e","slug":"two-floating-huts-are-ready-for-tehri-lake-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो फ्लोटिंग हट्स बनकर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो फ्लोटिंग हट्स बनकर तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Tue, 24 Nov 2015 06:40 PM IST
विज्ञापन
टिहरी बांध की झील में पर्यटकों को लुभाने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से बनाए जा रहे लॉग हट्स और फ्लोटिंग हट्स के निर्माण में अब तेजी दिखनी लगी है। निर्माण निगम ने फिनलैंड की लकड़ी से बनाई जा रही सात हट्स में से दो को तैयार कर दिया है, जबकि झील में चलने वाली फ्लोटिंग हट्स के बेसमेंट भी तैयार हो चुके हैं। झील का पानी बढ़ने के फ्लोटिंग हट्स का निर्माण होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
कोटी कालोनी में कार्यदायी संस्था यूपी निर्माण निगम की ओर से फिनलैंड की पोलर पाइन लकड़ी से सात लॉग हट्स बनाए जा रहे हैं। इन हट्स में ठहरने वाले लोगों को गर्मी और सर्दी का अहसास नहीं होगा। करीब दो करोड़ 45 लाख से बनाई जा रही इन हट्स में दो का निर्माण पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
28 नवंबर को इन दो हट का सीएम शुभारंभ भी करेंगे, जबकि पांच हट को बनाने के लिए फिनलैंड से लकड़ियां भी आ चुकी है। साथ ही झील में तैरते 10 फ्लोटिंग हट्स के निर्माण को लेकर भी कसरत जारी है। कार्यदायी संस्था ने सभी हट का बेसमेंट झील किनारे तैयार कर दिया है।
विज्ञापन
झील का जलस्तर बढ़ने के बाद झील में अन्य कार्य करवाया जाएगा। फ्लोटिंग हट्स का निर्माण करीब चार करोड़ की धनराशि से किया जाना है। हट्स का निर्माण होने से झील में पहुंचने वाले पर्यटकों को रात को ठहरने की सुविधा मिल सकेगी। वर्तमान में रात को रहने की व्यवस्था नहीं होने से पर्यटकों को निराश लौटना पड़ता था। हट में एक बेड़ रूम, डाइनिंग रूम और अटैच शौचालय की सुविधा है।