फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   two buses caught fire, incident averted

खड़ी बस में लगी आग, हादसा टला

Sat, 05 Dec 2015 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Sat, 05 Dec 2015 09:57 PM IST
विज्ञापन

शनिवार रात बौराड़ी बस अड्डे में खड़ी एक बस में अचानक आग लग गई। उसकी चपेट में दूसरी बस भी आ गई, जिससे दोनों बसों को काफी नुकसान पहुंचा है। मौके पर पहुंचे अग्निशमन वाहन ने आग पर बमुश्किल काबू पाया।

विज्ञापन


बौराड़ी बस अड्डे में खड़ी एक बस में रात पौने 12 बजे अचानक आग लग गई। आग की लपटें बढ़ने पर बस में सो रहे चालक गोपाल सिंह भंडारी निवासी भटवाड़ी और परिचालक राजपाल सिंह निवासी उत्तरकाशी ने बाहर आकर शोर मचाया।
विज्ञापन


 जब तक और लोग वहां एकत्रित हुए बस जलने लगी। देखते ही देखते पास में ही खड़ी दूसरी बस ने भी आग पकड़ ली। वहां मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया, लेकिन विफल रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। उसके बाद अग्निशमन वाहन ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गनीमत रही कि बसों के डीजल टैंक आगजनी से बच गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आगजनी के कारण का पता नहीं चल पाया है। एसआई पवन कुमार ने बताया कि घटना का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आगजनी का कारण जलती बीड़ी छोड़ने से भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed