फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Twenty out of 21 bond-holding doctors have been deployed at CHCs and PHCs

Tehri News: सीएचसी और पीएचसी में 20 बान्डधारी डॉक्टरों को मिली तैनाती

Fri, 20 Mar 2026 07:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 20 Mar 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
Twenty out of 21 bond-holding doctors have been deployed at CHCs and PHCs
सीएचसी और पीएचसी में 21 में से 20 बांडधारी डॉक्टरों को मिली तैनाती
विज्ञापन

एक अप्रैल से सभी नये डॉक्टर अपने-अपने स्वास्थ्य केंद्रों पर देंगे विधिवत सेवाएं


नई टिहरी। जिले के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 21 से 20 डॉक्टरों की तैनाती हो गई है। सभी डॉक्टरों की 31 मार्च तक जूनियर रेजिडेंट (जेआर) शिप पूरी हो जाएगी। एक अप्रैल से वह अपने तैनाती स्थलों पर विधिवत सेवाएं देंगे।

नए बॉन्डधारी डॉक्टरों की तैनाती से जिले की स्वास्थ्य सुविधा में सुधार होगा। वहीं, चारधाम यात्रा के दौरान पर्यटकों को भी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग ने अधिकांश डॉक्टरों की तैनाती चारधाम यात्रा मार्ग के साथ दूर-दराज के स्वास्थ्य केंद्र पर की गई है। एसीएमओ जितेंद्र भंडारी ने बताया कि 21 में 20 डॉक्टरों की तैनाती कर दी गई है। एक डॉक्टर के जल्द ज्वाॅइन करने की उम्मीद है। बताया, गत माह संपन्न साक्षात्कार में टिहरी को 21 डॉक्टर मिले हैं।
विज्ञापन


जिसमें डॉ़ अमित कुमार, डॉ़ अलका रानी, डॉ़ अनुप्रिया सिंह, डॉ़ रोहन चौहान को सीएचसी कीर्तिनगर, डॉ़ प्राची तिवारी पीएचसी टाइप-ए खवाड़ा, डॉ़ अभिषेक व्यास सीएचसी प्रतापनगर, डॉ़ काजोल सजवाण पीएचसी टाइप-ए रणाकोट, डॉ़ राखी प्रजापति, डॉ़ सृष्टि भंडारी, डॉ़ सरिता, डॉ़ प्रियंका बिष्ट को सीएचसी हिंडोलाखाल, डॉ़ अनिशा मलिक को पीएचसी टाइप-ए गजा, डॉ़ तमन्ना मंसूरी सीएचसी छाम, डॉ़ आदित्य राज पीएचसी कंडीखाल मंगरौं, डॉ़ ऋषभ उनियाल पीएचसी टाइप-ए जखंड, डॉ़ सार्थक थपलियाल सीएचसी मदन नेगी, डॉ़ विपुल मैठाली पीएचसी टाइप-ए अंजनीसैंण, डॉ़ निखिल प्रताप राणा पीएचसी टाइप बी-डोबरा पुल से संबद्ध जिला अस्पताल बौराड़ी, डॉ़ दीपिका चौहान को सीएचसी खाड़ी, डॉ़ गरिमा जुगरान को पीएचसी फकोट तैनाती दी गई है। बताया डॉ़ गरिमा नेगी भी जल्द ज्वाइनिंग देगी। बताया शासन स्तर से जिले को 21 और स्थायी डॉक्टरों की मिलने की उम्मीद है जिसके बाद जिले की स्वास्थ्य सुविधाएं और सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed