फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tribute paid to VC Gabar Singh Negi

वीसी गबर सिंह नेगी को दी श्रद्धांजलि

Thu, 21 Apr 2022 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to VC Gabar Singh Negi
चंबा में वीसी गबर सिंह के स्मारक में सेना के टुकडी के साथ पुष्प चक्र अर्पित करते विधायक किशोर उपा? - फोटो : NEW TEHRI
प्रथम विश्वयुद्ध के नायक शहीद वीसी गबर सिंह नेगी की जयंती पर बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ हो गया। सेना के जवानों, जनप्रतिनिधियों, पुलिस कर्मियों, पूर्व सैनिकों और वरिष्ठ नागरिकों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मेला आयोजन के लिए हंस फाउंडेशन ने आर्थिक मदद दी है, फाउंडेशन ने आगे भी मेला संचालन के लिए मदद करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह शहीद विक्टोरिया क्रॉस विजेता गबर सिंह नेगी के पैतृक गांव चंबा ब्लाक के मंज्यूड़ में लोगों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद लैंसडौन से आए गढ़वाल राइफल के जवान सूबेदार जोत सिंह और नायब सूबेदार सुदर्शन के अगुवाई में चंबा चौराहे में स्थित गबर सिंह स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित का सलामी दी। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, पालिकाध्यक्ष सुमना रमोला, हंस फाउंडेशन के प्रतिनिधि विकास वर्मा, पूर्व सैनिक संगठन के इंद्र सिंह नेगी आदि ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।
विज्ञापन

शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि समारोह के बाद पालिकाध्यक्ष सुमना रमोला, ब्लाक प्रमुख शिवानी बिष्ट, हंस फाउंडेशन की प्रतिनिधि विकास वर्मा श्रीदेव सुमन इंटर कालेज में मेले का शुभारंभ किया। मेला समिति के अध्यक्ष इंद्र सिंह नेगी ने तीन दिवसीय मेले में कराए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। मेला समिति ने व्यापारी पंकज बहुगुणा और सेना मेडल एवरेस्ट विजेता विजेंद्र सिंह नेगी को सम्मानित किया। इस मौके पर सभासद शक्ति प्रसाद जोशी, संजय बहुगुणा, बिशन सिंह भंडारी, सेवानिवृत्त कैप्टन आनंद सिंह नेगी, कवि सोमवारी लाल सकलानी, प्रधान कुसुम नेगी, लोक गायक पदम गुसाईं, रवि गुसाईं, डा. प्रमोद उनियाल, संजय बहुगुणा, संदीप रावत, राजेंद्र डोभाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन थे वीर गबर सिंह
चंबा ब्लाक में मंज्यूड़ गांव में 8 गते बैसाख 21 अप्रैल 1895 को जन्मे गबर सिंह 19 अक्तूबर 1912 को द्वितीय गढ़वाल रायफल में भर्ती हुए थे। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सेना की ओर से गबर सिंह के नेतृत्व में गढ़वाल रायफल के जवानों ने जर्मन सेना के दांत खट्टे कर दिए थे। इसमें भारी संख्या में जर्मन सैनिक मारे गए और बचे हुए 350 सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया था। 10 मार्च 1915 को गढ़वाल रायफल ने न्यू चैपल लैंड पर कब्जा कर दिया था। युद्ध में वीर गबर सिंह ने अपने शौर्य और पराक्रम को दिखाते हुए वीर गति को प्राप्त हो गए थे। उन्हें मरणोपरांत विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित किया गया था। उनकी याद में हर साल चंबा में 21 अप्रैल को भव्य मेला आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed