फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tribute paid to immortal martyr Sridev Suman

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का गांव तीर्थ के समान:हरीश

Wed, 04 Sep 2019 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to immortal martyr Sridev Suman
अमर शहीद श्रीदेव सुमन को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का गांव तीर्थ के समान: हरीश
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा (टिहरी)। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का गांव तीर्थ के समान है। उन्होंने कहा कि आगामी दो अक्तूबर को 150 वीं गांधी जयंती पर टिहरी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गांवों में पदयात्रा की जाएगी।

बुधवार को टिहरी जनक्रांति के नायक अमर शहीद श्रीदेव सुमन के पैतृक गांव जौल पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत और पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गांवों के लिए यात्रा का शुभारंभ किया। उसके बाद मुख्य चौराहे पर स्थित वीसी गबर सिंह स्मारक में भी उन्होंने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद नगर क्षेत्र में एक निजी होटल मेें आयोजित सभा में पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि टिहरी अमर श्रीदेव सुमन और वीर गबर सिंह की धरती है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले शहीदों का गांव तीर्थ के समान है। उन्होंने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से पदयात्रा में शामिल होने का आह्वान किया। पूर्व पीसीसी अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि जल, जंगल और जमीन को बचाने के लिए आगे आना होगा। उन्होंने ऋषिकेश-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग का नाम श्रीदेव सुमन के नाम पर करने की मांग की। उन्होंने कहा कि हनुमानजी की तरह अपनी ताकत समझना होगा। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सूरज राणा, पालिका अध्यक्ष सुमना रमोला, जोत सिंह बिष्ट, नरेंद्र चंद रमोला, शांति भट्ट, धूम सिंह नेगी, विजय जड़धारी, अनिल बडोनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed