फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Traveling on Thatur-Bangsheel-Moldhar road is risky

Tehri News: थत्यूड़-बंगशील-मोलधार सड़क पर सफर जोखिमभरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Traveling on Thatur-Bangsheel-Moldhar road is risky
Iपर्यटन स्थल देवलसारी और नागटिब्बा को भी जोड़ता है यह मार्ग
विज्ञापन

I

Iजौनपुर ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ से बंगशील होते हुए मोलधार को जोड़ने वाली 15 किमी सड़क लंबे समय से खस्ताहाल बनी है। वर्ष 2006 में कराया गया डामरीकरण पूरी तरह से उखड़ गया है, जिससे लोगों को सड़क पर हिचकोले खाकर जोखिमभरा सफर करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लोनिवि को सड़क की दशा सुधारने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
I
Iथत्यूड़-बंगशील-मोलधार मोटर मार्ग इन 20 सालों में खस्ताहाल हो गया है। पूरी 15 किमी सड़क पर कहीं भी डामर नहीं दिख रहा है। सड़क पर जगह-जगह पड़े गड्ढे और कई जगहों पर पुश्ता टूटने से सड़क काफी संकरी हो गई है, जिससे मार्ग पर सफर करने वाले तेवा, ओंतण, बंगशील, नौगांव, पुलाल्डी, बुड़कोट और मोलधार गांव के लोग खासे परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नजदीक गांव वाले सड़क से उड़ने वाली धूल से भी खासे परेशान हैं, जबकि अन्य लोगों को जोखिमभरा सफर करना पड़ रहा है।I
विज्ञापन

Iमार्ग पर जौनपुर क्षेत्र के देवलसारी और नागटिब्बा भी पड़ता है। बावजूद सड़क की सुध नहीं ली जा रही है। क्षेत्र के पूर्व प्रधान महावीर राणा, सोमवारी लाल नौटियाल, विजेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से सड़क का सुधारीकरण और डामरीकरण करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iबारिश के समय तो जोखिम और बढ़ जाता है। टैक्सी संचालक संजय गौड़ और रणवीर कोहली ने बताया कि पूरी 15 किमी सड़क काफी खस्ताहाल है। जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन को काफी नुकसान पहुंचता है। कुछ दिन चलने के बाद गाड़ी की मरम्मत पर ज्यादा खर्च करना पड़ता है। उन्होंने मार्ग का जल्द सुधारीकरण करने की मांग की। बताया गया कि विभाग ने बंगशील से आगे मोलधार तक पांच किमी का प्रस्ताव भेजा है, जबकि थत्यूड़ से बंगशील तक छोड़ दिया गया है। उन्होंने पूरी सड़क का डामरीकरण करने की मांग की है।I

Iथत्यूड़-बंगशील-मोलधार मोटर मार्ग पर बंगशील से मोलधार तक पांच किमी के डामरीकरण की स्वीकृति मिलने के बाद निविदा निकाली गई है। थत्यूड़ से दुगड्डा तक पांच किमी सड़क का डामरीकरण करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। बजट मिलते ही मार्ग का सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य शुरू किया जाएगा। -सोनू कुमार त्यागी, अधिशासी अभियंता लोनिवि थत्यूड़।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article