फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Traveling on Chopdiyalgaon-Saur route became risky

चोपडियालगांव-सौड़ मार्ग पर सफर करना हुआ जोखिमभरा

Fri, 19 Nov 2021 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Traveling on Chopdiyalgaon-Saur route became risky
चंबा के चोपड़ियालगांव-सौड़ मोटर मार्ग बना बदाहल। - फोटो : NEW TEHRI
चंबा ब्लॉक के चोपड़ियालगांव-सौड़ मोटर मार्ग का डामर उखड़ने, सुरक्षा दीवार टूटने के कारण ग्रामीण जानजोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर है। 12 किमी लंबे मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। मार्ग का डामरीकरण नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत वर्ष 2016-17 में चोपड़ियालगांव-सौड़ 12 किमी मोटर मार्ग का करीब छह करोड़ की लागत से डामरीकरण हुआ था, लेकिन कार्य की घटिया गुणवत्ता के कारण दो-तीन साल में ही डामर उखड़ने लगा था। वर्तमान में मार्ग का डामर पूरी तरह उखड़ गया है। ग्रामीण भगवान चंद रमोला, मनमोहन, सीमा, विनोद आदि का कहना है कि मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के कारण आए दिन दुर्घटना का कारण बन रहा है। मार्ग पर दुपहिया वाहन रपट रहे हैं। बावजूद पीएमजीएसवाई और शासन मोटर मार्ग की मरम्मत नहीं कर किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई का पांच साल का मरम्मत समय पूरा हो गया है। मार्ग को लोनिवि चंबा को हस्तांतरण को तीन बार पत्र लिखा गया है। इसके साथ ही मार्ग के डामरीकरण को करीब पौने दो करोड़ का प्रस्ताव यूआरडीए को भेजा गया है। जिसे अभी तक स्वीकृति नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आरपी पंत, ईई, पीएमजीएसवाई द्वितीय नई टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed