{"_id":"6ad3797b88b8bb9c8a0bede6","slug":"children-working-at-the-ghats-in-munikireti-will-be-identified-dm-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-121892-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनिकीरेती में घाटों पर काम करने वाले बच्चों की जाएगी पहचान : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनिकीरेती में घाटों पर काम करने वाले बच्चों की जाएगी पहचान : डीएम
Sat, 17 Oct 2026 07:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 17 Oct 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। मुनिकीरेती के बस अड्डे, घाटों और आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर छोटे-मोटे काम करने वाले और कठिन परिस्थितियों में जीवन गुजार रहे बच्चों को चिह्नित कर शिक्षा एवं समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। डीएम नितिका खंडेलवाल ने जिला बाल संरक्षण इकाई की प्रयोजन और सड़क पर रहने वाले बच्चों के पुनर्वास से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा करते हुए बच्चों के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम नितिका ने एसडीएम नरेंद्रनगर आशीष चंद्र घिल्डियाल को मुनिकीरेती क्षेत्र में उपयुक्त सरकारी संपत्ति चिह्नित करने के निर्देश दिए। जहां पर जरूरतमंद बच्चों के लिए शिक्षा, परामर्श, कौशल विकास और रचनात्मक गतिविधियां संचालित की जा सकती है।
डीएम ने पुलिस विभाग और बाल संरक्षण इकाई को संयुक्त अभियान चलाकर सड़क पर रहने वाले, बाल भिक्षावृत्ति में संलिप्त, कूड़ा बीनने वाले, बाल श्रम करने वाले और देखरेख एवं संरक्षण की जरूरत वाले बच्चों की पहचान करने के निर्देश दिए। उनके परिवार, सामाजिक स्थिति और शिक्षा से जुड़ी जानकारी जुटाकर प्रत्येक बच्चे की जरूरत के अनुसार कार्ययोजना तैयार करने को कहा।
विज्ञापन
बैठक में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी ज्योति पटवाल, श्रम अधिकारी आइशा, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ऋषि कुमार, सुखदेव बहुगुणा आदि मौजूद रहे।