{"_id":"6ad37d4126a357c23c018c51","slug":"car-falls-into-river-near-chhatiyara-one-dead-one-missing-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-121897-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: छतियारा के पास कार नदी में गिरी एक की मौत, एक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: छतियारा के पास कार नदी में गिरी एक की मौत, एक लापता
Sat, 17 Oct 2026 07:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 17 Oct 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक के बालगंगा तहसील में घनसाली- बूढ़ाकेदार मोटर मार्ग पर छतियारा के पास 16 अक्तूबर की रात एक कार बालगंगा नदी में गिर गई।
17 अक्तूबर दोपहर को कार दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से अनुराग निवासी केशवपुरी डोईवाला का शव बरामद किया जबकि कार सवार जसपाल पुत्र स्व. लाल सिंह निवासी केशवपुरी डोईवाला देहरादून लापता बताया जा रहा है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम तलाश में जुटी रही। लेकिन देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
घनसली थाना पुलिस ने बताया कि 17 अक्तूबर दोपहर करीब 1:15 बजे सभासद महेंद्र पाल ने सूचना दी कि छतियारा के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर बालगंगा नदी में गिरा हुआ दिख रहा है। यह जानकारी मिलते ही पुलिस बल फायर बिग्रेड के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पूछताछ कर पता चला कि 16 अक्तूबर को दो लोग ग्राम सेंदुल से अपनी कार से वेल्डिंग का काम करने के लिए बूढ़ाकेदार क्षेत्र के मेढ़ गांव गए थे।
रात को वापसी के दौरान छतियारा गांव से दो किमी पहले कार अनियंत्रित होकर बालगंगा नदी में जा गिर गई होगी। 17 अक्तूबर को हादसे का पता तब चला जब एक बकरी पालक ने नदी में गिरी कार और वहां एक शव पड़ा देखा। उसके बाद सभासद ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि लापता व्यक्ति की तलाश की जा रही है। हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जाएगी।