{"_id":"6787a031f6bc9e8b690fa26e","slug":"transport-department-will-run-awareness-campaign-for-road-safety-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-110629-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाएगा परिवहन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाएगा परिवहन विभाग
Wed, 15 Jan 2025 05:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 15 Jan 2025 05:16 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। यातायात के नियमों का पालन कराने के लिए परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह कैलेंडर जारी किया गया है। सड़क सुरक्षा से जुड़े विभागीय अधिकारियों को जागरूकता अभियान के साथ ही सघन चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
बुधवार को डीएम मयूर दीक्षित ने सड़क सुरक्षा कैलेंडर जारी कर जागरूकता सप्ताह की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए परिवहन विभाग जिलेभर में जागरूकता अभियान चलाएं। इसके साथ ही प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग को सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आमजन से भी यातायात के नियमों का पालन करते हुए सड़क सुरक्षा में सहयोग करने की अपील की।
एआरटीओ सत्येंद्र राज ने बताया कि जागरूकता सप्ताह के तहत जिलेभर के स्कूलों में सड़क सुरक्षा संबंधी पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताएं कराने के साथ ही छात्र-छात्राओं को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। टैक्सी-मैक्सी एसोसिएशन और बस यूनियनों के साथ बैठक कर वाहन चालकों और आम जनमानस को भी यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैलेंडर के अनुसार सप्ताहभर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, लेकिन सड़क सुरक्षा के लिए चेकिंग अभियान हमेशा जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि डीएम के निर्देश पर सड़क सुरक्षा के लिए यातायात के नियमों का पालन कराने के लिए परिवहन विभाग, तहसील प्रशासन और पुलिस की ओर से सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया है।