फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Transfer land to Industries Department: DM

उद्योग विभाग को हस्तांतरित करें भूमि : डीएम

Mon, 06 Dec 2021 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Transfer land to Industries Department: DM
डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सोमवार को जिला उद्योग मित्र, प्राधिकृत समिति और सिंगल विंडो फैसिलिटी की बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक में महाप्रबंधक उद्योग महेश प्रकाश ने बताया कि थौलधार ब्लॉक के सरोट डोभन में कुछ ऐसे प्लॉट हैं, जो उद्योग विभाग के नाम पर दर्ज नहीं हुए है। जिस पर डीएम इवा ने एसडीएम टिहरी को एक माह के भीतर प्लॉटों को उद्योग विभाग को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में औद्योगिक क्षेत्र ढालवाला में बंद पड़ी इकाईयों, हिल्ट्रॉन सेंटर की भूमि की वस्तुस्थिति के लिए गठित संयुक्त समिति रिपोर्ट पर चर्चा हुई। महाप्रबंधक उद्योग महेश प्रकाश ने बताया कि एकल खिड़की व्यवस्था के तहत सभी आवेदनों का निराकरण किया है, जिनमें 240 सेवा क्षेत्र और 118 निर्माण क्षेत्र की इकाईयां शामिल हैं। बैठक में सीडीओ नमामी बंसल, एसडीएम टिहरी अपूर्वा सिंह, पीडी डीआरडीए आनंद भाकुनी, डीडीओ सुनील कुमार, ईई लोनवि केएस नेगी, लीड बैंक अधिकारी आर मारवाह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed