फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Training of firefighters given to students

छात्र-छात्राओं को दिया अग्निशमन का प्रशिक्षण

Tue, 21 Jan 2020 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Training of firefighters given to students
पुलिस और फायर सर्विस के जवानों ने ज्ञानसू स्थित महर्षि विद्या मंदिर में फायर मॉक ड्रिल का आयोजन कर शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को आग लगने की स्थिति में राहत एवं बचाव के गुर सिखाए।
विज्ञापन

मंगलवार को ज्ञानसू स्थित महर्षि विद्या मंदिर में फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें फायर सर्विस के जवानों ने छात्र-छात्राओं को आग लगने पर तत्काल इस पर काबू पाने तथा राहत एवं बचाव कार्य के गुर सिखाए। उन्होंने विद्यार्थियों को अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग के तरीके सिखाए। मॉक ड्रिल में शामिल हुए पुलिस उपाधीक्षक कमल सिंह पंवार ने कहा कि आग लगने के कारणों और राहत एवं बचाव के तौर तरीकों के प्रति लोगों को जागरूक कर इस तरह की घटनाओं में होने वाले नुकसान को रोका जा सकता है। इस मौके पर फायर स्टेशन ऑफिसर रमेश चंद गौतम, विमल किशोर, शक्तिराम, सतवीर सिंह, संजय कुमार आदि ने अग्निशमन की जानकारी दी। उधर, नई टिहरी में भी अग्निशमन विभाग ने विद्या मंदिर इंटर कालेज में आगजनी से बचाव का डैमो दिखाया। डैमो प्रभारी अग्निशमन द्वितीय अधिकारी बीरवल ने छात्र-छात्राओं को आग लगने पर बरती जाने वाली सावधानियां और बचाव की जानकारी दी। इस मौके पर कालेज के प्रधानाचार्य देवी प्रसाद नौटियाल और लीडिंग फायर मैन नजाकत अली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed