{"_id":"5722392c4f1c1b522ba91ee6","slug":"tractor-accident-driver-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Thu, 28 Apr 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजा-डांडाचली मोटर मार्ग पर एक ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई है। बुधवार रात 9.30 बजे ट्रैक्टर गजा से डांडाचली की ओर जा रहा था। गजा से एक किमी आगे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक नेपाल निवासी विंदर बहादुर (38) पुत्र सूर्य बहादुर की मौके पर मौत हो गई है। राजस्व उप निरीक्षक सुर्जन सिंह चौहान ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया है। दूसरी ओर, ऋषिकेश-चंबा हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह आगराखाल के समीप एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गया।
विज्ञापन
ट्रक नई टिहरी जा रहा था। दुर्घटना में ट्रक परिचालक जोशियाडा उत्तरकाशी निवासी सागर (22) पुत्र प्रेम सिंह घायल हो गया। उसे संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। चालक को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन