पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने टिहरी बांध झील का निरीक्षण का पर्यटन गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने झील में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए स्वीकृत 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन के प्रगति की भी जानकारी ली। कहा कि सरकार के इस प्रोजेक्ट को धरातल में उतारने में काफी समय लग चुका हैं। ऐसे में अब तत्काल प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया जाए।
मंगलवार को पर्यटन सचिव जावलकर ने कोटी कॉलोनी का निरीक्षण का झील में संचालित पर्यटन गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार ने साहसिक अकादमी को आईटीबीपी को दी है, जिससे जल्द दी आईटीबीपी अकादमी में साहसिक खेलों का प्रशिक्षण शुरू करे। उन्होंने डोबरा में आवंटित भूखंडों पर व्यवस्थित तरीके, एक रूपता और प्लानिंग के साथ दुकानों का निर्माण करने पर जोर दिया। उन्होंने एसडीएम को अव्यवस्थित तरीके से बन रही दुकानों के निर्माण कार्यों को तत्काल रुकवाने के निर्देश। तिवाड़गांव में होम स्टे के तहत 150 घरों को विकसित किया जाना है, जिसमें 25 घरों से एनओसी मिलने बाकी है। सचिव ने कोटी में वाटर हैलीड्रम के पर्याप्त जगह तलाशने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने लाइट एंड साउंड शो के लिए एमपी थिएटर साइट, म्यूजियम साइट की भी जानकारी ली। पर्यटन सचिव ने कलक्ट्रेट में भी अधिकारियों की बैठक लेते हुए विकास कार्यों की समीक्षा की। इस मौके पर जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव, एसडीएम एफआर चौहान, जिला पर्यटन अधिकारी एसएस यादव आदि मौजूद थे।