फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tourism Minister plans to release millions

पर्यटन मंत्री ने की करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण

Sun, 18 Dec 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी Updated Sun, 18 Dec 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री दिनेश धनै की ओर से बुलाए गए महिला सम्मेलन में जनता का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान मंत्री ने करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर जनता को कई सौगात दी।

विज्ञापन


रविवार को पीआईसी बौराड़ी मैदान में आयोजित महिला सम्मेलन में पर्यटन मंत्री ने स्टेट होटल मैनेजमेंट भवन, त्रेपन सिंह नेगी स्टेडियम प्रथम फेज, सिरांई में पर्यटक सुविधा केंद्र, मोलनो पौखाल स्टेडियम का लोकार्पण करने के साथ ही त्रेपन सिंह नेगी स्टेडियम द्वितीय चरण, कोटी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, बौराड़ी से कोटी तक रोपवे, नई टिहरी में ढोल-दमाऊ प्रशिक्षण केंद्र, चंबा में वीसी गब्बर सिंह स्मृति द्वार, नई टिहरी में श्रीदेव सुमन स्मृति द्वार का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


उन्होंने पांच साल में किए कार्यों को लेकर प्रकाशित विकास यात्रा पुस्तिका का भी विमोचन किया। पीएमजीएसवाई की आठ और एडीबी से चार सड़कें स्वीकृत कर कार्य शुरू करवाया गया है। प्रमुख आनंदी नेगी ने कहा कि महिलाओं का साथ मिला, तो विकास की गंगा आगे भी बहती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रमुख बीना सजवाण ने कहा कि पर्यटन मंत्री रहते धनै ने टिहरी विस ही नहीं पूरे जिले में कार्य करवाए हैं। इस मौके पर रीना पंवार, आशा भट्ट, सीमा धनै, सुनीता पंवार, सुषमा सजवाण, इंदिरा नकोटी, विनीता रावत, अनीता थपलियाल, मीनाक्षी कोठारी, नीलम नेगी, पायल नेगी, फारूख शेख, विनोद सजवाण, गौरव डोभाल, रघुभाई जड़धारी, शक्ति जोशी, सुंदर सिंह रावत आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed