फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tourism circuit will attach to the bean-mukhem

पर्यटन सर्किट से जुड़ेगा सेम-मुखेम

Thu, 26 Nov 2015 06:52 PM IST
लंबगांव (टिहरी)
लंबगांव (टिहरी) Updated Thu, 26 Nov 2015 06:52 PM IST
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर के सेम-मुखेम में बृहस्पतिवार से दो दिवसीय त्रैवार्षिक नागराजा मेला शुरू हो गया। मणबागी सौड़ में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कि सेम-नागराजा को पर्यटन सर्किट से जोड़ा जाएगा। मेले को भव्य रूप देने के लिए राज्य सरकार निरंतर ग्रांट देती रहेगी। भविष्य में इसे राज्य मेला घोषित किया जाएगा। इस अवसर पर सीएम ने 12 करोड़ 96 लाख की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन


सीएम रावत ने सेम-मुखेम के फैग्वालों को ओबीसी में शामिल करने के लिए डीएम से रिपोर्ट देने को कहा। सभा में उन्होंने कहा कि डोबरा-चांठी पुल पर भाजपा राजनीति कर रही है। कांग्रेस सरकार ने पुल की निविदा जारी कर दी है। इस वित्तीय वर्ष तक सभी औपचारिकताएं पूरी कर निर्माण शुरू किया जाएगा। सेम-मुखेम की महत्ता को देखते हुए देहरादून से मुखेम तक रोडवेज की बस सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने मणबागी सौड़ में पर्यटन आवास गृह और सेम नागराजा मंदिर तक पहुंच मार्ग गंगू रमोला के नाम पर रखने की घोषणा की।
विज्ञापन


विधायक विक्रम सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री को 16 सूत्री मांग पत्र सौंपा। इस मौके पर दायित्वधारी रोशन लाल सेमवाल, प्रवीन भंडारी, ब्लॉक प्रमुख रेशमा बगियाल, जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, जिला पंचायत सदस्य उदय रावत, मुरारीलाल खंडवाल, राकेश राणा, प्रदीप चंद रमोला, दयाल सिंह सजवाण, जगदंबा रतूड़ी, मेला समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद रमोला, प्रबंधक सुंदर सिंह पोखरियाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने की ये घोषणाएं
-दीनगांव में पशु चिकित्सालय खुलेगा
-सीरी-धंगण-कंडियालगांव तक दो किमी सड़क निर्माण
-हिवाणी से माणिकनाथ तक दो किमी सड़क निर्माण
-मुखमाल गांव में खेल मैदान
-जलकुर नदी में जलाशय निर्माण
-स्यासू-भैंगा-चौधार मोटर मार्ग पर 14 किमी का डामर और सुधार कार्य

जाम से जूझे श्रद्धालु
सेम मुखेम मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को जाम का सामना करना पड़ा। कौडार-दीनगांव-मुखेम मार्ग पर वाहनों की संख्या अधिक होने और मार्ग की स्थिति जर्जर होने से जाम की स्थिति बनी रही।


भरतवाण के जागरों पर झूमे भक्त
लंबगांव (टिहरी)। सेम मुखेम मेले में जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण के गीतों की धूम रही। गढ़ वंदना के साथ भरतवाण  ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया, तो पंडाल में मौजूद लोग झूम उठे। भरतवाण ने गंगू रमोला के पवाड़ा की प्रस्तुति दी। उत्तरकाशी के संवेदना समूह ने गंगू रमोला पर आधारित नाटक का मंचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed