फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Toilet becomes a cause of trouble on Chardham Yatra route Kandisaur

Tehri News: चारधाम यात्रा मार्ग कंडीसौड़ में परेशानी का सबब बना शौचालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Toilet becomes a cause of trouble on Chardham Yatra route Kandisaur
I
विज्ञापन

IIपानी नहीं होने के कारण महिलाएं और बच्चे ज्यादा होते हैं परेशान
I
Iऋषिकेश- गंगोत्री हाईवे के मुख्य यात्रा पड़ाव कंडीसौड़ में बनाया गया सुलभ शौचालय लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। स्थानीय लोगों की ओर से लगातार शिकायत करने पर भी गंदगी के पर्याय बने शौचालय की सुध नहीं ली जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक और यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
I
I
I
Iचारधाम यात्रा मार्ग के मुख्य पड़ाव कंडीसौड़ में बनाया गया सुलभ शौचालय कई दिनों से लावारिस स्थिति में पड़ा हुआ है। शौचालय में पानी नहीं आने के कारण गंदगी पसरी है। स्थानीय निवासी जयप्रकाश खंडूड़ी और करण सिंह भंडारी ने बताया कि कंडीसौड़ बाजार में बनाए गए शौचालय में पानी नहीं होने से वहां इतनी गंदगी पसर गई है कि आसपास से गुजरना मुश्किल हो रहा है। बाहर से आने वाले यात्री और पर्यटक जब वहां जा रहे हैं, तो परेशान होकर लौटने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

I
Iशौचालय में सफाई नहीं होने से ज्यादा महिलाओं और बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र ही शौचालय में पानी की आपूर्ति कर सफाई कराने की मांग की है। इस बाबत जल संस्थान के अवर अभियंता राजवीर महर ने कहा कि सुलभ शौचालय को पानी का कनेक्शन निशुल्क दिया गया था। वहां पानी नहीं आ रहा है, तो जल्द ही फीटर को भेजकर पानी की आपूर्ति सुचारू कराई जाएगी।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed